scorecardresearch
 

रजनीकांत के सियासी एक्शन का इंतजार, जानें क्या है BJP-संघ का साउथ प्लान

राजनीति में रजनीकांत के आने की अटकलों के बाद ही तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री ओ. पन्नीरसेल्वम काफी प्रफुल्लित नजर आए. अपनी खुशी का इजहार करते हुए कहा कि वो एक अच्छे इंसान हैं और यदि वो पॉलिटिक्स में आते हैं, तो उनका स्वागत है.

Advertisement
X
रजनीकांत और नरेंद्र मोदी
रजनीकांत और नरेंद्र मोदी

अपनी फिल्मों और जबरदस्त एक्शन के दम पर सिनेप्रेमियों के दिलों में राज करने वाले रजनीकांत अब राजनीति में पदार्पण करने के संकेत दे रहे हैं. ये अटकलें उनकी ओर से अपने फैन्स को दिए जा रहे बयानों से भी जाहिर हो रहा है. रजनीकांत के ताजा बयानों से लग रहा है कि वे जल्द ही इससे जुड़ा कोई ऐलान कर सकते हैं. रजनीकांत ने शुक्रवार को इशारा करते हुए कहा, "यह सिस्टम सड़ चुका है और इसमें बदलाव के लिए बड़े सुधार की जरूरत है."

राजनीति में रजनीकांत के आने की अटकलों के बाद ही तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री ओ. पन्नीरसेल्वम काफी प्रफुल्लित नजर आए. अपनी खुशी का इजहार करते हुए कहा कि वो एक अच्छे इंसान हैं और यदि वो पॉलिटिक्स में आते हैं, तो उनका स्वागत है.

Advertisement


रजनीकांत की राजनीति में एंट्री की अटकलों के बीच यह भी चर्चा है कि वे बीजेपी में जा सकते हैं. जबकि कुछ लोगों का कहना है कि वे किसी पार्टी में डाने के बजाय अपनी खुद की पार्टी भी बना सकते हैं. लेकिन, यहां यह गौर करने वाली बात है कि तमिलनाडु में बीजेपी की स्थिति बेहतर नहीं है. तमिलनाडु की राजनीति में बीजेपी की पैठ ना के बराबर है. ऐसे में बीजेपी हो सकता है रजनीकांत के सहारे एक बेहतर 'किक' की उम्मीद तलाश रही हो.


खबरों के मुताबिक 66 साल के रजनीकांत को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विचारक एस गुरुमूर्ति नई पार्टी बनाने के लिए प्रेरत कर रहे हैं. जानकारों का मानना है कि तमिलनाडु में मौजूदा राजनीतिक स्थिति से रजनीकांत काफी नाखुश हैं, और यही वजह है कि उनके राजनीति में आने को लेकर कयास तेज हो गए हैं.


सूत्रों के मुताबिक संघ के विचारक एस गुरुमूर्ति बीजेपी और रजनीकांत को एक मंच पर लाने के लिए अहम भूमिका निभा रहे हैं. गुरुमूर्ति के मुताबिक तमिलनाडु में रजनीकांत को हर उम्र के लोग चाहते हैं और मौजूदा वक्त में जिस दौर से राज्य की राजनीति गुजर रही है, ऐसे में रजनीकांत को राजनीति में आने से वो बड़ी ताकत बनकर उभरेंगे.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement