scorecardresearch
 

ISIS मॉड्यूल: तमिलनाडु में NIA की छापेमारी, कई दस्तावेज बरामद

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की टीम ने आज तमिलनाडु में आईएसआईएस मॉड्यूल को लेकर छापेमारी की. ट्रूची, नागपट्टिनम, कलापट्टिनम, कोयंबटूर समेत 6 ठिकानों पर छापेमारी के दौरान एनआईए को कई अहम दस्तावेज मिले.

Advertisement
X
NIA का बड़ा भंडाफोड़ (तस्वीर-IANS)
NIA का बड़ा भंडाफोड़ (तस्वीर-IANS)

  • NIA ने की तमिलनाडु में कई ठिकानों पर छापेमारी
  • कई अहम दस्तावेज बरामद, लैपटॉप और पेनड्राइव शामिल

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की टीम ने आज तमिलनाडु में आईएसआईएस मॉड्यूल को लेकर छापेमारी की. त्रिची, नागपट्टिनम, कलापट्टिनम, कोयंबटूर समेत 6 ठिकानों पर छापेमारी के दौरान एनआईए को कई अहम दस्तावेज मिले. इनमें लैपटॉप और पेन ड्राइव शामिल है. आईएसआईएस मॉड्यूल को लेकर एनआईए ने 2018 में एफआईआर दर्ज की थी. उसी सिलसिले में यह छापेमारी की जा रही है.

एनआईए ने गुरुवार को तमिलनाडु के छह स्थानों पर हिंदू संगठनों के नेताओं की हत्या के लिए आईएस (इस्लामिक स्टेट) से प्रेरित समूह द्वारा कथित साजिश के संबंध में छापेमारी की.

एनआईए के एक सूत्र ने कहा कि आतंकवाद-रोधी जांच एजेंसी इलायागुड़ी, त्रिची, कयालपट्टिनाम व नागपट्टिनाम में एक-एक और कोवेई में दो स्थानों समेत कुल छह स्थानों पर छापेमारी की.

Advertisement

सूत्रों के मुताबिक जांच एजेंसी इस्लामिक स्टेट से प्रेरित समूहों द्वारा हिंदू मक्कल काची के नेता अर्जुन संपत और उनके बेटे ओमकार की हत्या की . केंद्रीय जांच एजेंसी को साजिश के बारे में

कोयंबटूर पुलिस की एक विशेष जांच इकाई ने पिछले साल सितंबर में तमिलनाडु में एक आईएस-प्रेरित इस्लामिक समूह के सात सदस्यों की एक साजिश को नाकाम किया था, जिसमें हिंदू मुन्नानी नेता मूकंबिकाई मणि और शक्ति सेना के नेता अंबु मारी की हत्या की साजिश रची गई थी. तब से

एनआईए संदिग्ध कट्टरपंथी युवाओं की गतिविधियों पर नजर रख रहा है. एनआईए ने दावा किया है कि उसने देशभर में 2014 के बाद से अब तक 127आईएस समर्थक लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें 33 लोग सिर्फ तमिलनाडु से हैं.

(IANS इनपुट के साथ)

Advertisement
Advertisement