सेल्फी लेने का क्रेज कुछ इस कदर है कि लोग हर पल को सेल्फी के जरिए संजोकर रखना चाहते हैं. सेल्फी से जुड़ा एक अनोखा और दिलचस्प वाकया उस समय हुआ जब खून से सराबोर एक युवती ने बाघ से संघर्ष के बाद मां के साथ सेल्फी ली.
महाराष्ट्र के भंडारा जिले के उसगांव की रहने वाली 23 वर्षीय युवती द्वारा उसकी बकरी पर हमला किए जाने के बाद उससे भिड़ गई, लेकिन वह खुशकिस्मत रही कि इस हमले में उसकी जान बच गई, लेकिन बकरी को नहीं बचा सकी. हालांकि यह घटना पिछले हफ्ते की है.
से लोहा लेने वाली इस लड़की का नाम रुपाली मेश्राम है. रुपाली अपनी बकरी के चिल्लाने की आवाज सुनकर घर से बाहर निकली तो उसने देखा कि एक बाघ उसकी बकरी पर हमला कर रहा था. उसने एक डंडा लिया और बाघ को पीटने लगी जिसके बाद बाघ ने उस पर भी हमला कर दिया.
संघर्ष के दौरान रुपाली की मां भी बाहर निकली और उसने अपनी बेटी को घर के अंदर खींच लिया जिसके कारण उसकी जान बच गई. बाघ के हमले में रुपाली और उसकी मां को मामूली चोटें आईं.
बाघ से लड़ाई जीतने के बाद घायलावस्था में रुपाली ने अपनी मां के साथ एक सेल्फी ली जिसमें उसके चेहरे पर चोट के निशान साफ देखे जा सकते हैं.
रुपाली और उसकी मां का इलाज करने वाले डॉक्टर ने बकरी के लिए बाघ से भिड़ने वाली रुपाली के साहस की सराहना की और कहा कि इस हमले में वह खुशकिस्मत रही कि बाघ ने उसे काटा नहीं.
रुपाली की मां जीजाबाई मेश्राम ने इस घटना के बारे में बताया कि हमारे घर में बाघ घुस आया था. लड़की की चिल्लाने की आवाज आई तो मैं बाहर चली गई. रुपाली को खून से लथपथ देखकर मैं घबरा गई और इधर-उधर देखा तो बाघ लकड़ी पर बैठा था. मुझे समझ में नहीं आया क्या करूं. मैंने बाघ के सिर पर दो-तीन बार लकड़ी से मारा और दरवाजा लगाकर लड़की को घर में चली आई.