रियो ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीतकर देश का मान बढ़ाने वाली बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू और उनके कोच पुलेला गोपीचंद सोमवार को स्वदेश लौट आए. हैदराबाद के गची बाउली स्टेडियम में दोनों को सम्मानित किया गया. जबकि इससे पहले एयरपोर्ट पर शानदार स्वागत के बाद डबल डेकर बस में विजय जुलूस भी निकाला गया.
स्टेडियम में सम्मान समारोह के बाद गोपीचंद बैडमिंटन अकादमी पहुंची पीवी सिंधू ने कहा कि उन्हें अपनी सफलता पर बहुत खुशी हो रही है. ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीतने वाली पहली बैडमिंटन खिलाड़ी ने कहा, 'मुझे मेरी मेहनत का फल मिला है. मुझे खुशी है कि सभी लोगों ने मेरा समर्थन किया. मैं आज इस मुकाम पर पहुंचकर बहुत खुश हूं.'
Hyderabad: Silver medallist addresses a press conference at Gopichand Badminton Academy
— ANI (@ANI_news)
एयरपोर्ट पर देश की सोने जैसी बिटिया और उनके कोच पुलेला गोपीचंद को रिसिव करने सिंधू के माता-पिता और सैकड़ों की संख्या में फैंस पहुंचे. हैदराबाद एयरपोर्ट से मुंबई की ट्रांसपोर्ट सेवा बेस्ट की डबल डेकर ओपन बस में सवार होकर सिंधू गची बाउली स्टेडियम के लिए निकलीं. इस बस को फूलों से सजाया गया था.
People take selfies with silver-medallist PV Sindhu and coach P Gopichand, at Gachibowli stadium(Hyderabad)
— ANI (@ANI_news)
हैदराबाद के स्टेडियम में सिंधू के स्वागत की तैयारियां की गई हैं. वहां नाच-गाना और बैंड बाजे की धुन पर सिंधू, उनके कोच और माता-पिता को भी सम्मानि किया. इस मौके पर जहां स्टेडिय में बैंड की धुन पर मार्च किया गया, वहीं बच्चों ने सिंधू के साथ जमकर सेल्फी ली. सम्मान समारो में राष्ट्रगीत भी गाया गया.
Hyderabad: silver-medallist PV Sindhu at Gachibowli stadium for felicitation ceremony
— ANI (@ANI_news)
विजय जुलूस के लिए मुंबई से बृहनमुंबई इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट (बेस्ट) ने सिंधू के विजय जुलूस के लिए हैदराबाद खास तौर पर डबल डेकर बस भेजी है, वहीं स्टेडिय पहुंचने पर फूलों से बने तिरंगे से सजी जीप पर सवार कर उन्हें मंच तक लाया गया.
Hyderabad: silver-medallist PV Sindhu arrives at Gachibowli stadium
— ANI (@ANI_news)
राज्य सरकार देगी कोचिंग
इस बीच तेलंगाना के डिप्टी सीएम महमूद अली ने घोषणा की है कि पीवी सिंधू को राज्य सरकार बेहतर कोचिंग मुहैया करवाने की योजना बना रही है. उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी कोशिश रहेगी कि वो अगली बार गोल्ड लेकर आए. अगला ओलंपिक 2020 में जापान के टोक्यो शहर में होना है.
Telangana: We are planning to give Sindhu proper coaching so that she can fetch gold next time: Mahmood Ali, Dep CM
— ANI (@ANI_news)
WATCH: Rio silver-medalist PV Sindhu has arrived in Hyderabad, now on her way to Gachibowli stadium
— ANI (@ANI_news)
एयरपोर्ट से स्टेडियम तक ओपन डबल डेकर में सिंधू और गोपीचंद ने 45 किलोमीटर का सफर तय किया. इस दौरान सड़क किनारे खड़े उनके फैंस ने दोनों का अभिनंदन किया. देशभक्ति के रंग में रहे इस जुलूस के दौरान 'जय हिंद' और 'भारत माता की जय' के नारे भी गले. बस पर सवार सिंधु के गले में चांदी का मेडल था. सिंधू के पिता ने कहा कि वह बेटी की सफलता से बहुत खुश हैं और उसके स्वागत की जोरदार तैयारी की गई है.
Hyderabad: Gachibowli stadium gears up to welcome Rio Olympics silver-medalist PV Sindhu.
— ANI (@ANI_news)
Hyderabad: Rio silver-medalist PV Sindhu leaves for Gachibowli stadium, in the BEST double decker bus
— ANI (@ANI_news)
मंगलवार को भारत पहुंचेंगी साक्षी
दूसरी ओर, रेसलिंग की कांस्य पदक विजेता साक्षी मलिक मंगलवार को भारत पहुंचेंगी. के समापन समारोह में साक्षी ही भारत की ध्वजवाहक थीं.
बिना गोल्ड खत्म हुआ भारत का सफर
Rio Olympics silver-medalist PV Sindhu arrives at Hyderabad airport
— ANI (@ANI_news)
We are very happy, will receive Sindhu. Good reception planned for her, will go to Gachibowli from here: Father
— ANI (@ANI_news)
We are happy, Sindhu is going to come: Mother of Rio Olympics silver-medalist PV Sindhu, at Hyderabad airport
— ANI (@ANI_news)
बता दें कि रियो में भारत का सफल बिना गोल्ड के खत्म हुआ. पहलवान योगेश्वर दत्त को रविवार को समापन के दिन पहले ही राउंड में मंगोलिया के रेसलर ने पटखनी दे दी थी. रियो में दो मेडल हासिल कर मेडल टैली में भारत 67 वें नंबर पर रहा, जबकि 2012 लंदन ओलंपिक में भारत को 6 पदक मिले थे. रियो ओलंपिक में 46 गोल्ड समेत 121 पदक जीतकर अमेरिका पहले नंबर पर रहा. साथ ही 27 गोल्ड के साथ 67 पदक हासिल कर ब्रिटेन दूसरे नंबर पर.Hyderabad: silver-medallist PV Sindhu arrives at Gachibowli stadium
— ANI (@ANI_news)