scorecardresearch
 
कांग्रेस का पलटवार, 'रामदेव को दिमागी इलाज की जरूरत'

कांग्रेस और योगगुरु रामदेव के बीच जुबानी जंग और तेज हो गई है. रामदेव ने जब यह कहकर कांग्रेस पर हमला बोला कि सत्ताधारी पार्टी ने एक साजिश के तहत उनके भाई के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराया है, तो कांग्रेस ने रामदेव को किसी मनोवैज्ञानिक से अपना इलाज कराने की सलाह दे डाली.

Advertisement
X
रामदेव

कांग्रेस प्रवक्ता मीम अफजल ने रामदेव पर पलटवार करते हुए कहा, ‘वे योग के जरिए लोगों का इलाज करते रहे हैं. अब लगता है कि उन्हें फोबिया हो गया है. बेहतर हो अगर वे किसी मनोवैज्ञानिक से संपर्क साधकर अपना दिमागी इलाज कराएं.’

भीम अफजल ने कहा, ‘यह हास्यास्पद है कि वे हर चीज के लिए कांग्रेस को ही जिम्मेदार ठहराते हैं. उनके भाई ने किसी को अगवा किया, इसलिए उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है.’

कांग्रेस महासचिव दिग्‍िवजय सिंह ने भी यह कहते हुए रामदेव के आरोप को खारिज किया, ‘बाबा रामदेव इतनी बड़ी हस्ती नहीं हैं कि उन्हें निशाना बनाया जाएगा.’ दिग्‍िवजय सिंह ने कहा, ‘यदि बाबा रामदेव के परिवार का कोई सदस्य किसी को अगवा कर लेता है, तो इसमें कांग्रेस या दिग्विजय सिंह की क्या भूमिका है? यदि उन्होंने अगवा किया है, तो उन्हें पुलिस को जवाब देने दीजिए.’

Advertisement

गौरतलब है कि उत्तराखंड पुलिस ने योगगुरु के एक पूर्व कर्मचारी के अपहरण के आरोप में रामदेव के छोटे भाई राम भरत के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

Advertisement
Advertisement