scorecardresearch
 

गुरुग्राम में गोल्फ कोर्स रोड पर आधी रात को हादसा, आपस में टकराईं तेज रफ्तार तीन गाड़ियां, VIDEO

गुरुग्राम के डीएलएफ इलाके में देर रात तीन गाड़ियों की टक्कर से एक कमर्शियल टैक्सी पलट गई. हादसे में टैक्सी चालक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया.

Advertisement
X
गुरुग्राम में डीएलएफ इलाके में भीषण रोड एक्सीडेंट हुआ है
गुरुग्राम में डीएलएफ इलाके में भीषण रोड एक्सीडेंट हुआ है

हरियाणा के गुरुग्राम में देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया. साइबर सिटी के डीएलएफ इलाके में गोल्फ कोर्स कनेक्टिंग रोड पर तीन गाड़ियां आपस में टकरा गईं. टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक कमर्शियल टैक्सी सड़क के बीचोंबीच पलट गई. हादसे में टैक्सी ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हालांकि, राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई.

जानकारी के मुताबिक, यह हादसा देर रात करीब 1:30 बजे गोल्फ कोर्स कनेक्टिंग रोड पर रैपिड मेट्रो के नीचे हुआ. यहां तीन गाड़ियां आपस में टकरा गईं. टक्कर के बाद एक कमर्शियल टैक्सी अनियंत्रित होकर सड़क के बीचोंबीच पलट गई.

डैशकैम में रिकॉर्ड हुआ हादसे का वीडियो

इस हादसे का एक और कार के डैशकैम से बना उस समय का वीडियो सामने आया है. करीब 33 सेकंड के वीडियो में हादसे की भयावहता नजर आ रही है.  वीडियो की शुरुआत में गाड़ी एक अंडरपास से निकलकर स्ट्रीट लाइटों से रोशन चौड़ी सड़क पर आगे बढ़ती है. 

जैसे ही कैमरे वाली गाड़ी आगे बढ़ती है, एक तेज रफ्तार कार उसे ओवर टेक करते हुए आगे निकलते हैं और अगले ही सेकेंड हादसे का शिकार हो जाती है. सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त वाहन नजर आने लगते हैं. टक्कर से एक सफेद रंग की कार सड़क के बीच तिरछी खड़ी है, जबकि दूसरी सफेद कार पलटकर उलट जाती है. 

Advertisement

सड़क पर कुछ मलबा भी बिखरा नजर आता है. इस दौरान दूसरी गाड़ियां दुर्घटनाग्रस्त वाहनों के पास से निकलती दिखाई देती हैं. वीडियो के अंतिम हिस्से में सड़क किनारे कुछ लोग और वाहन भी नजर आते हैं.

मौके पर पहुंची पुलिस और DLF पेट्रोलिंग टीम
हादसे की सूचना मिलते ही डीएलएफ पेट्रोलिंग टीम और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला. दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल टैक्सी चालक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया.

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
पुलिस ने हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है. घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि तीनों गाड़ियों के बीच टक्कर कैसे हुई. फिलहाल हादसे की सही वजह सामने नहीं आई है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य जानकारियों के आधार पर दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement