scorecardresearch
 

रेलवे में एयरपोर्ट जैसे नियम! ट्रेन से 20 मिनट पहले पहुंचना होगा स्टेशन

Railway Station new rules रेलवे स्टेशन पर भी एयरपोर्ट जैसे नियम लागू हो सकते हैं. इन नियमों के तरह यात्रियों को अपनी ट्रेन से 20 मिनट पहले रेलवे स्टेेशन पर पहुंचना होगा.

Advertisement
X
प्रतीकात्मक फोटो
प्रतीकात्मक फोटो

भारतीय रेलवे अब एयरपोर्ट की तरह सिक्योरिटी चैक की व्यवस्था करने जा रहा है. नई सुरक्षा व्यवस्था के तरह एयरपोर्ट की ही तरह स्टेशनों पर भी ट्रेनों के तय प्रस्थान समय से कुछ समय पहले प्रवेश की अनुमति बंद दी जा सकती है. साथ ही यात्रियों को सुरक्षा जांच की प्रक्रिया पूरी करने के लिए 15 से 20 मिनट पहले पहुंचना होगा. हालांकि अभी तक यह व्यवस्था लागू नहीं की गई है.

रेलवे सुरक्षा बल के महानिदेशक अरुण कुमार ने पीटीआई को बताया कि उच्च तकनीक वाली इस सुरक्षा योजना को इस महीने शुरू हो रहे कुंभ मेला के मद्देनजर इलाहाबाद में और कर्नाटक के हुबली रेलवे स्टेशन पर पहले से ही शुरू कर दिया गया है. साथ ही 202 रेलवे स्टेशनों पर योजना को लागू करने के लिए खाका तैयार कर लिया गया है.

Advertisement

उन्होंने बताया, 'योजना रेलवे स्टेशनों को सील करने की है. यह मुख्यत: प्रवेश बिंदुओं की पहचान करने और कितनों को बंद रखा जा सकता है यह निर्धारित करने के संबंध में है. कुछ इलाके हैं, जिन्हें स्थायी सीमा दीवारें बनाकर बंद कर दिया जाएगा, अन्य पर आरपीएफ कर्मियों की तैनाती होगी और उसके बाद बचे बिंदुओं पर बंद हो सकने वाले गेट होंगे.

कुमार ने कहा, 'प्रत्येक प्रवेश बिंदु पर आकस्मिक सुरक्षा जांच होगी. बहरहाल, हवाईअड्डों के उलट यात्रियों को घंटों पहले आने की जरूरत नहीं होगी बल्कि प्रस्थान समय से केवल 15-20 मिनट पहले आना होगा ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि सुरक्षा प्रक्रिया के चलते देरी न हो.' उन्होंने कहा कि सुरक्षा बढ़ेगी, सुरक्षाकर्मियों की संख्या नहीं.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement