जीएसटी में संशोधन के कुछ ही घंटों के भीतर राहुल गांधी ने एक बार फिर से मोदी सरकार को निशाने पर लिया. ट्विटर पर राहुल गांधी ने जीएसटी को ‘गब्बर सिंह टैक्स’ बताते हुए कहा कि हम इसे किसी भी सूरत में देश पर थोपने नहीं देंगे. राहुल ने मोदी सरकार को कई नसीहतें भी दे डालीं. जीएसटी को और सुगम बनाने के लिए राहुल ने तीन सुझाव भी दिए.
ये हैं तीन सुझाव
पहले सुझाव में राहुल ने कहा कि जीएसटी स्ट्रक्चर के मूल दोष को दूर करते हुए भारत को ‘जेन्यूइन सिंपल टैक्स’ दें.
दूसरे सुझाव में राहुल ने कहा कि सिर्फ लच्छेदार बातों से देश का समय बर्बाद न करें.
तीसरे और अंतिम सुझाव में राहुल ने बिना का नाम लिए कहा कि आप अपनी अक्षमता स्वीकार करें. अहंकार खत्म कर देश के लोगों की बात सुनें.
Some Suggestions
1. Correct the fundamental flaw in GST architecture to give India a Genuine Simple Tax.
2. Don’t waste India’s time with lip service.
3. Acknowledge your incompetence, shed your arrogance and listen to the people of India.
— Office of RG (@OfficeOfRG)
बीजेपी को देश पर GST थोपने नहीं देंगे
तीन सुझावों के साथ-साथ राहुल ने फिर से दोहराया कि वे बीजेपी को ‘गब्बर सिंह टैक्स’ भारत पर थोपने नहीं देंगे. राहुल ने कहा कि जीएसटी ने देश के छोटे और मंझोले कारोबारियों को बर्बाद कर दिया. इसके अलावा लाखों नौकरियां भी खत्म कर दीं.
We will not allow BJP to impose a Gabbar Singh Tax on India. They cannot break the back of the small and medium businesses, crush the informal sector and destroy millions of jobs.
— Office of RG (@OfficeOfRG)
सत्ता मिलने पर GST बदलने का किया है वादा
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने बीते दिनों गुजरात में जीएसटी के मौजूदा स्वरूप में बदलाव करने का वादा किया था. राहुल ने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के सत्ता में आने पर नरेंद्र मोदी सरकार की ओर से लागू किए गए जीएसटी में व्यापक बदलाव किए जाएंगे. राहुल गांधी ने कहा था कि सत्ता में आने पर हम ऐसा जीएसटी लेकर आएंगे, जिससे आपको फायदा होगा. आप के मुताबिक हम काम करेंगे. हम आपकी बात को सुनेंगे.
गुजरात में झोंकी है ताकत
राहुल गांधी गुजरात का दौरा कर रहे हैं. सॉफ्ट हिन्दुत्व के बाद अब दिखाते हुए उनके बीच जा रहे हैं. गुरुवार को राहुल सूरत में टेक्टटाइल, डाई और जरीवर्क करने वाली महिलाओं से मिले तो चाय की दुकान पर चाय भी पीने बैठ गये. सूरत की खारी बिस्किट और सूरती खमनी भी राहुल ने खायी.