scorecardresearch
 

सियासी मंच पर प्रियंका वाड्रा की संतानें...

उत्तर प्रदेश के चुनाव प्रचार में प्रियंका गांधी के साथ उनका पूरा परिवार उतर आया. प्रियंका के साथ उनके दोनों बच्चे भी रायबरेली का दौरा किया.

Advertisement
X
अपने बच्‍चों के साथ प्रियंका गांधी
अपने बच्‍चों के साथ प्रियंका गांधी

उत्तर प्रदेश के चुनाव प्रचार में के साथ उनका पूरा परिवार उतर आया. प्रियंका के साथ उनके दोनों बच्चे भी रायबरेली का दौरा किया.

सलोन विधानसभा क्षेत्र में प्रियंका और रॉबर्ट वॉड्रा के साथ उनके दोनों बच्चे, भी चुनावी सभा के मंच पर नज़र आए.

प्रियंका गांधी कांग्रेस की तारीफ़ में कसीदे पढ़ती रहीं, तो उनके बच्चे वहीं मंच पर खड़े-खड़े सलोन की जनता को दर्शन देते रहे.

हालांकि जब प्रियंका बोल रही थीं, तो रेहान और मिराया कुछ उनींदे और अनमने से नज़र आ रहे थे, लेकिन भाषण ख़त्म होने के बाद जब वे मंच से नीचे उतरने लगे, तो रेहान और मिराया के होठों पर मासूम-सी हंसी खेल उठी.

अपने भाषण में प्रियंका ने लोगों से कहा कि वे दूसरों पर नहीं, ख़ुद पर भरोसा करें.

गांधी-नेहरू परिवार के नौनिहाल रेहान और मिराया पहली बार जनसभा में दिखे. वैसे दोनों अपनी मां के साथ रायबरेली पहले भी आते रहे हैं, लेकिन इस सभा से पहले बच्चों को जनता के बीच कभी नहीं लाया गया.

Advertisement

रेहान प्रियंका का बेटा है और मिराया उनकी बेटी. दोनों दिल्ली के संस्कृति स्कूल में पढ़ते हैं. रेहान बड़ा है और मिराया छोटी. दोनों को फोटोग्राफ़ी का शौक है. दोनों जंगलों में घूमना भी पसंद करते हैं.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement