scorecardresearch
 

PM मोदी ने ली अधिकारियों की क्लास, कहा- तुरंत हो शिकायतों पर एक्शन

पीएम मोदी ने बुधवार को सचिवों से ऐसे अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने यहां तक की उनकी पेंशन में कमी करने के निर्देश दिए हैं. मोदी ने कहा कि वे शिकायतों की तत्काल शीर्ष स्तर पर निगरानी के लिए एक व्यवस्था बनाएं.

Advertisement
X
पीएम मोदी
पीएम मोदी

बार-बार आ रही अधिकारियों की शिकायतों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कड़ा रुख अपनाया है. मोदी ने ऐसे अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई का निर्देश दिया है.

पीएम मोदी ने बुधवार को सचिवों से ऐसे अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने यहां तक की उनकी पेंशन में कमी करने के निर्देश दिए हैं. मोदी ने कहा कि वे शिकायतों की तत्काल शीर्ष स्तर पर निगरानी के लिए एक व्यवस्था बनाएं.

सीमा और उत्पाद शुल्क सेक्टर से संबंधित लोगों की शिकायत
पीएम ने प्रो ऐक्टिव गवर्नेंस ऐंड टाइमली इम्प्लिमेंटेशन (प्रगति) की नौवीं की अध्यक्षता के दौरान दिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कस्टम्स (सीमा शुल्क) और एक्साइज (उत्पाद शुल्क) सेक्टर से संबंधित लोगों की शिकायतों को गंभीरता से लिया. साथ ही उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई के निर्देश भी दिए.

यह एक आईटी आधारित मल्टी मॉडल प्लेटफॉर्म है जिसके तहत वह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए विभिन्न केंद्रीय विभागों और राज्य सरकारों के शीर्ष अधिकारियों से संवाद करते हैं.

Advertisement

परियोजनाओं की समीक्षा
बैठक के दौरान मोदी ने कई राज्यों में सड़क, रेलवे, कोयला, बिजली और में फैली महत्वपूर्ण आधारभूत संरचना परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की. इसमें महाराष्ट्र, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और राजस्थान शामिल हैं.

इसमें कहा गया है कि जिन महत्वपूर्ण परियोजनाओं की समीक्षा की गई, उसमें मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक, दिल्ली मुंबई औद्योगिक गलियारा (डीएमआईसी) और इलाहाबाद से हल्दिया के लिए जल मार्ग विकास परियोजना शामिल है.

राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना की भी समीक्षा
ने उज्ज्वल डिस्कॉम अशुअरंस योजना (उदय) की प्रगति की भी समीक्षा की. उन्होंने राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के कार्यान्वयन की भी समीक्षा की और इस बात की आवश्यकता पर जोर दिया कि लाभार्थियों को समय पर भुगतान मिले.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement