प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सेवा सप्ताह का आयोजन कर रही है. जिसकी शुरुआत करते हुए बीजेपी अध्यक्ष और गृहमंत्री अमित शाह ने शनिवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) पहुंचकर मरीजों से मुलाकात की और फल बांटे. इस दौरान अमित शाह के साथ पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद रहे.
Delhi: BJP President Amit Shah and working President JP Nadda met children admitted in AIIMS and gifted them fruits as part of the party's 'Seva Saptah'campaign launched to celebrate PM Modi's birthday
— ANI (@ANI)
इस दौरान अमित शाह और जेपी नड्डा ने एम्स में सफाई अभियान भी चलाया. उनके साथ केंद्रीय मंत्री विजय गोयल और दिल्ली के विधायक विजेंद्र गुप्ता भी मौजूद रहे.
BJP President Amit Shah with working president JP Nadda and leaders Vijay Goel and Vijender Gupta sweeps the floor in AIIMS as part of the party's 'Seva Saptah'campaign launched to celebrate PM Modi's birthday
— ANI (@ANI)
17 सितंबर को प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन है. इस मौके पर पार्टी ने 14 से 20 सितंबर तक सेवा सप्ताह मनाने का फैसला किया है. अमित शाह ने एम्स में मरीजों का हालचाल जानकर और उन्हें फल देकर इस कार्यक्रम की शुरुआत की.
अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपना पूरा जीवन राष्ट्र की सेवा और गरीबों के लिए काम करने के लिए समर्पित कर दिया है. इसलिए पार्टी ने फैसला किया है कि उनके जन्मदिन को सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जाए.