scorecardresearch
 

पाकिस्तानी तालिबान ने ली लाहौर धमाकों की जिम्मेदारी

लाहौर में शिया जुलूस पर दो आत्मघाती हमलों समेत तीन धमाकों की प्रतिबंधित तहरीक ए तालिबान पाकिस्तान ने जिम्मेदारी ली है.

Advertisement
X

लाहौर में शिया जुलूस पर दो आत्मघाती हमलों समेत तीन धमाकों की प्रतिबंधित तहरीक ए तालिबान पाकिस्तान ने जिम्मेदारी ली है.

तालिबान के शीर्ष नेता क़री हुसैन ने हमलों की जिम्मेदारी लेते हुए कहा है कि उसके लोगों ने लाहौर में आत्मघाती धमाके किए.

हमलों में 29 लोग मारे गए हैं और 200 से ज्यादा घायल हुए हैं.

हुसैन ने दावा किया है कि शिया चरमपंथियों द्वारा मौलाना अली शाइर हैदरी की हत्या के बदले में इन धमाकों को अंजाम दिया गया.

हुसैन ने चेतावनी दी है कि उलेमाओं की हत्या का सिलसिला बंद नहीं हुआ तो तालिबान और हमले करेगा.

Advertisement
Advertisement