पाकिस्तान ने एक दिन खामोश रहने के बाद जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा पर एक बार फिर से संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुए भारत की चौकियों पर गोलीबारी की, जिसमें सेना का एक जवान शहीद हो गया.
इस महीने पाकिस्तान ने 18 बार किया है, जिसमें नौ जवानों समेत 11 लोगों की मौत हो गई और 18 लोग घायल हुए हैं.
Rifleman Jayadrath Singh who lost his life in ceasefire violation by Pakistan in J&K's Sunderbani sector, last night.
— ANI (@ANI_news)
एक रक्षा प्रवक्ता ने कहा, 'पाकिस्तान सेना ने शुक्रवार शाम करीब छह बजे सुंदरबनी सेक्टर में भारतीय सेना की चौकियों पर बिना उकसावे के गोलीबारी की. सेना ने मजबूती और प्रभावी तरीके से दिया.'
उन्होंने बताया कि गोलीबारी में राइफलमैन जयद्रथ सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए और बाद में उनकी मौत हो गई. उत्तर प्रदेश के सहारपुर जिले के रहने वाले सिंह के परिवार में उनकी पत्नी हैं.
वहीं पुंछ सेक्टर के करमारा फकीर दारा स्कूल में फायरिंग से भारी नुकसान पहुंचा है.
J&K: Faquir Dara School in Karmara sector of Poonch heavily damaged due to continuous ceasefire violation & shelling from Pakistani side.
— ANI (@ANI_news)