scorecardresearch
 

PAK संसद में कश्मीर पर प्रस्ताव पारित

भारत को और अधिक उकसाते हुए पाकिस्तान की संसद ने कश्मीर में मानवाधिकारों के काथित हनन की निंदा करते हुए आम राय से एक प्रस्ताव पारित किया और संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार आयोग से इसकी जांच के लिए घाटी में एक तथ्यान्वेषी मिशन भेजने की मांग की.

Advertisement
X
पाकिस्तान की संसद
पाकिस्तान की संसद

भारत को और अधिक उकसाते हुए पाकिस्तान की संसद ने कश्मीर में मानवाधिकारों के काथित हनन की निंदा करते हुए मंगलवार को आम राय से एक प्रस्ताव पारित किया और संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार आयोग से इसकी जांच के लिए घाटी में एक तथ्यान्वेषी मिशन भेजने की मांग की.

स्पीकर सरदार अयाज सादिक की अध्यक्षता में नेशनल एसेंबली का 34 वां सत्र सोमवार शाम शुरू हुआ, जिसने कश्मीरियों को अपना समर्थन दिया.

बीती रात पारित किए गए प्रस्ताव में कहा गया है, ‘ की नेशनल एसेंबली भारतीय सुरक्षाबलों द्वारा बेकसूर कश्मीरियों पर किए गए अत्याचारों की निंदा करती है.’ इसने कहा है कि ‘पेलेट गन’ का इस्तेमाल किया जाना निंदनीय है और यह अंतरराष्ट्रीय कानूनों के खिलाफ है.

इसने कहा कि यह सदन इन कार्यों की निंदा करता है..यह इस बात को लेकर आश्वस्त है कि का खुल्लम खुल्ला उल्लंघन जम्मू के साहसी, उत्पीड़ित लोगों को नहीं रोक सकता.

Advertisement

इसने कश्मीर में संघर्ष के लिए के राजनीतिक, नैतिक और कूटनीतिक समर्थन के जारी रहने की बात दोहराई.

प्रस्ताव के जरिए सरकार पर अंतराष्ट्रीय समुदाय से अनुरोध करने का दबाव डालते हुए अंतर सरकारी एवं अंतर संसदीय संगठनों, अंतरराष्ट्रीय गैर सरकारी संगठनों और सिविल सोसाइटी तथा मीडिया से भारत को फौरन मानवाधिकारों का कथित हनन रूकवाने का अनुरोध किया गया है.

इसने यह मांग भी की है कि जिनेवा स्थित मानवाधिकार आयोग से फौरन अनुरोध किया जाए कि वह एक तथ्यान्वेषी मिशन कश्मीर भेजे ताकि भारतीय सुरक्षा बलों के कथित मानवाधिकार हनन की जांच हो सके.

Advertisement
Advertisement