scorecardresearch
 

कॉरपोरेट जगत के 100 बिजनेस लीडर बीजेपी में शामिल, शाह ने कहा- हम दल नहीं परिवार

रविवार को बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह की मौजूदगी में करीब 100 से ज्यादा कंपनियों के सीईओ और कॉरपोरेट हस्तियों ने बीजेपी का दामन थाम लिया. पार्टी द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति इस बात का दावा किया गया है.

Advertisement
X
बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह
बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह

रविवार को बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह की मौजूदगी में करीब 100 से ज्यादा कंपनियों के सीईओ और कॉरपोरेट हस्तियों ने बीजेपी का दामन थाम लिया. पार्टी द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति इस बात का दावा किया गया है.

बीजेपी नेता अनुराग ठाकुर की अगुवाई में आयोजित इस कार्यक्रम में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह सहित राष्ट्रीय सचिव अरुण सिंह भी मौजूद थे. बीजेपी में शामिल होने वाले सीईओ में नीता अग्रवाल (AT&T), जसमीत लांबा (Icon Technology), कपिल कुमरिया (Corporate Alliance), अनिल पराशर (Inter Globe) के साथ साथ बैंक ऑफ अमेरिका, रेडिफ, हेनीबेल, स्पाइस जेट, ग्लोबल इंटरनेशनल, बंबार्डियर, स्टारहुड होटल्स और डेल्फाई जैसी कंपनियों के प्रमुख उपस्थित थे.

कॉरपोरेट जगत के शीर्षस्थ लोगों को बीजेपी का सदस्य बनाते हुए अमित शाह ने कहा, 'बीजेपी ना सिर्फ एक दल है बल्कि एक परिवार है और आप सब उस परिवार का हिस्सा बन रहे हैं'. अमित शाह ने कॉरपोरेट जगत के लोगों से आह्वाहन किया कि वो अधिक से अधिक संख्या में रोजगार के अवसरों का सृजन करें और देश के युवा शक्ति को रोजगार उपलब्ध कराएं.

Advertisement

शाह ने इस दौरान मोदी सरकार के आठ महीने के कार्यकाल के बारे में भी बताया. शाह ने कहा, 'आठ महीने में बीजेपी की नेतृत्व वाली सरकार के कार्यकाल में देश आगे बढ़ा है. बीजेपी सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों जैसे स्किल इंडिया, डिजिटल इंडिया और मेक इन इंडिया ने स्वरूप लेना शुरू कर दिया है और इसके बेहतरीन परिणाम सामने आएंगे. इन प्रोजेक्ट्स में कॉरपोरेट जगत को सहयोग करना चाहिए. उनके सहयोग से देश के विकास को गति मिलेगी. आज नरेंद्र मोदी के नेतृत्व क्षमता का ही परिणाम है कि दुनियाभर की कंपनियां भारत में व्यापार करने को आतुर हो रही हैं.'

बीजेपी युवा मोर्चा के अध्यक्ष और सांसद अनुराग ठाकुर ने इस अवसर पर कॉर्पोरेट जगत की नामचीन हस्तियों का स्वागत करते हुए कहा कि कॉरपोरेट प्रोफेशनल्स के बीजेपी के साथ जुड़ने से पार्टी को एक नई गति मिलेगी.

Advertisement
Advertisement