scorecardresearch
 

कुपवाड़ा में पुलिस की गोलीबारी में एक की मौत

कुपवाड़ा जिले में शुक्रवार को सुरक्षा बलों पर पथराव कर रही भीड़ पर पुलिस की गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए. कश्मीर मुद्दे पर पढ़ें शमशेर सिंह का ब्लॉग.

Advertisement
X

कुपवाड़ा जिले में शुक्रवार को सुरक्षा बलों पर पथराव कर रही भीड़ पर पुलिस की गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए.

पुलिस ने बताया कि त्रेहगाम में प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के जवानों पर पथराव किया, जिसके बाद पुलिस ने उन पर गोलीबारी की. इस गोलीबारी में मुदस्सर अहमद नाम का व्यक्ति घायल हो गया, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई.

हिंसा की घटना में दो लोगों के घायल होने की भी खबर है. पुलिस के मुताबिक श्रीनगर के एक व्यस्त क्षेत्र में भी भीड़ ने पुलिस पर पथराव किया.

Advertisement
Advertisement