scorecardresearch
 

Newswrap: पढ़ें सोमवार शाम की 5 बड़ी खबरें

58 साल के कमर जावेद बाजवा इस साल रिटायर होने वाले थे, लेकिन इससे ठीक पहले सरकार ने उनका कार्यकाल बढ़ा दिया है. कमर जावेद बाजवा पाकिस्तान मिलिट्री एकेडमी के 62वें लॉन्ग कोर्स से ताल्लुक रखते हैं.

Advertisement
X
पाकिस्तान के आर्मी चीफ कमर जावेद बाजवा (फाइल फोटो-Getty)
पाकिस्तान के आर्मी चीफ कमर जावेद बाजवा (फाइल फोटो-Getty)

पाकिस्तान के आर्मी चीफ कमर जावेद बाजवा के कार्यकाल को 3 साल के लिए और बढ़ा दिया गया है. प्रधानमंत्री इमरान खान ने इसे मंजूरी दे दी है.पाकिस्तान के सरकारी टीवी पीटीवी रिपोर्ट के मुताबिक प्रधानमंत्री इमरान खान ने आर्मी चीफ कमर जावेद बाजवा के कार्यकाल को तीन साल के लिए बढ़ाने पर मंजूरी दे दी है.

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री कार्यालय से जारी बयान में कहा गया है, " जनरल कमर जावेद बाजवा को अगले तीन सालों के लिए फिर से आर्मी चीफ नियुक्त किया जाता है. ये आदेश उनके मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने की तारीख से प्रभावी होगा."

जम्मू-कश्मीर में करीब दो हफ्ते के बाद सोमवार को स्कूल-कॉलेज खुले, हालांकि स्कूल पहुंचने वाले बच्चों की संख्या काफी कम ही रही. सरकार राज्य में सब कुछ सामान्य होने का दावा कर रही है. इस बीच पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने कुछ सवाल किए हैं. उन्होंने पूछा है कि जम्मू-कश्मीर में सब सामान्य है, स्कूल खुले हैं, लेकिन बच्चे नहीं पहुंचे. सब सामान्य है तो इंटरनेट क्यों बंद है.

Advertisement

विवादास्पद इस्लामिक धर्मप्रचारक डॉ जाकिर नाइक मलेशिया में दिक्कतें बढ़ने के बाद अब कानूनी दांव पेच की आड़ ले रहा है. बता दें कि मलेशिया के प्रधानमंत्री महातिर मुहम्मद तीन दिन पहले ये बयान दे चुके हैं कि अगर यह साबित हो गया कि नाइक की गतिविधियां मलेशिया के लिए नुकसानदेह हैं तो उसका स्थायी निवासी (परमानेंट रेज़िडेंट) दर्जा वापस लिया जा सकता है.

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बाद अब भोपाल से सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को अपराधी की संज्ञा दी है. शिवराज के नेहरू को अपराधी कहे जाने वाले बयान पर भोपाल में प्रतिक्रिया देते हुए सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा कि 'हमारे भारत को जो भी पीड़ा पहुंचाएगा, हमारे भारत को जो भी खंडित करने का प्रयास करेगा, वह निश्चित रूप से अपराधी होगा, इसमें कोई शक नहीं'.

ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ आईसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग में फिर से नंबर-2 पर पहुंच गए हैं. स्मिथ ने एशेज सीरीज के पहले टेस्ट की दोनों पारियों में शतक जमाए थे, जबकि दूसरे टेस्ट की पहली पारी में उन्होंने 92 रन बनाए. चोटिल होने के कारण वह दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने नहीं आए. एशेज में उनके तीन पारियों में अब तक 378 रन हो गए हैं.

Advertisement

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement