संयुक्त राष्ट्र में भारत ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान के आरोपों का करारा जबाव दिया है. वहीं, पैसेंजर ट्रेनों को निजी हाथों में देने के लिए बुलाई गई मीटिंग में 50 ट्रेन रूटों के बारे में चर्चा की गई. इसके अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता है कि पड़ोसी मुल्क के आतंकवादी समुद्री रास्ते से हमले को अंजाम दे सकते हैं.
1. UN में भारत ने पाकिस्तान को धोया, कहा- अल कायदा-ISIS आतंकी को देता है पेंशन!
संयुक्त राष्ट्र में भारत ने पाकिस्तान को करारा जबाव दिया है. शुक्रवार को इमरान खान ने संयुक्त राष्ट्र में भारत पर कश्मीर की जनता पर अत्याचार करने समेत कई आरोप लगाए थे, जिनका आज भारत ने जवाब दिया. संयुक्त राष्ट्र में भारत की प्रथम सचिव विदिशा मैत्रा ने कहा कि इमरान खान ने संयुक्त राष्ट्र के मंच का गलत इस्तेमाल किया है. आतंकवाद को लेकर भारत ने पाकिस्तान पर गंभीर सवाल उठाए.
2. 50 रूटों पर पैसेंजर ट्रेनों को निजी हाथों में सौंपने की तैयारी, रेलवे बोर्ड में हुई मीटिंग
रेलवे बोर्ड में पैसेंजर ट्रेनों को निजी हाथों में देने के लिए विचार-विमर्श करने के लिए एक खास बैठक आयोजित की गई. इस बैठक को रेलवे बोर्ड के मेंबर ट्रैफिक ने 6 रेलवे जोन के अधिकारियों के साथ बुलाया. इन अधिकारियों में 6 रेलवे जोनों के प्रिंसिपल चीफ ऑपरेशन मैनेजर ने हिस्सा लिया. इन 6 जोनों में नॉर्दर्न रेलवे, सेंट्रल रेलवे, साउथ ईस्टर्न रेलवे, नॉर्थ सेंट्रल रेलवे, साउथ सेंट्रल रेलवे और दक्षिणी रेलवे के अधिकारी इस बैठक में शामिल हुए.
3. समुद्री रास्ते से भी पड़ोसी मुल्क के आतंकी कर सकते हैं हमलाः राजनाथ सिंह
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को कहा कि समुद्री तट के रास्ते से आतंकी हमला होने की आशंका को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है. उन्होंने कहा कि हम केरल के तटीय और समुद्री सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं. देश की नौसेना समुद्री रास्ते से होने वाले किसी भी हमले से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है. राजनाथ सिंह ने केरल के कोल्लम में आयोजित एक समारोह में यह बात कही.
4. भगत सिंह के आखिरी खत के वो अल्फाज़, जो बन गए थे इंकलाब की आवाज
कल फांसी का दिन मुकर्रर था और आज भगत सिंह अपने साथियों को खत लिख रहे थे. सोचिए, जब मौत सामने खड़ी हो तो ऐसे में कोई रणबांकुरा ही मुस्कुरा सकता है. कोई मतवाला ही आजादी का परचम लेकर मुस्कुराते हुए मातृभूमि पर खुद को न्योछावर कर पाएगा. ऐसा जज्बा रखने वाले शहीद-ए-आजम भगत सिंह का आज जन्मदिन है. तो आइए जानें कि उन्होंने अपनी शहादत से ठीक कुछ घंटे पहले ऐसा क्या लिखा जो इंकलाब की आवाज बन गया. यहां पेश है उस उर्दू खत का हिंदी मजमून.
5. UN के मंच पर इमरान खान को 'रेड अलर्ट', कश्मीर का रोना रोने में भूले समय-सीमा
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा के 74वें सत्र को संबोधित किया. अपने भाषण में इमरान खान कश्मीर का राग अलापते रहे. अपने संबोधन में यूएन को उसकी जिम्मेदारी की याद दिलाने वाले इमरान ने संयुक्त राष्ट्र के नियमों का उल्लंघन भी किया. इमरान खान से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी महासभा को संबोधित किया, लेकिन उन्होंने नियमों का पालन करते हुए 17 मिनट में अपना भाषण समाप्त कर दिया.