scorecardresearch
 

Newswrap: पढ़ें- शुक्रवार शाम की 5 बड़ी खबरें

संयुक्त राष्ट्र महासभा का 74वां सत्र जारी है. इस सत्र को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनिया को भारत की महान परंपरा की याद दिलाई. साथ ही आतंकवाद पर करारा हमला बोला. वहीं पंजाब पुलिस की ऑपरेशन सेल, पाकिस्तान से ड्रोन के द्वारा भेजे गए हथियारों और नकली करेंसी की तफ्तीश में लगातार जुटी है.

Advertisement
X
PM Narendra Modi UNGA Speech Live
PM Narendra Modi UNGA Speech Live

संयुक्त राष्ट्र महासभा का 74वां सत्र जारी है. इस सत्र को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनिया को भारत की महान परंपरा की याद दिलाई. साथ ही आतंकवाद पर करारा हमला बोला. वहीं पंजाब पुलिस की ऑपरेशन सेल, पाकिस्तान से ड्रोन के द्वारा भेजे गए हथियारों और नकली करेंसी की तफ्तीश में लगातार जुटी है. इसमें कई बड़े खुलासे भी हो रहे हैं. इसके अलावा भ्रष्ट अधिकारियों पर चाबुक चलाने का अपना वादा जारी रखते हुए, केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने भ्रष्टाचार, सीबीआई मामलों और अन्य आरोपों के कारण अब 15 वरिष्ठ आयकर अधिकारियों को अनिवार्य रूप से सेवानिवृत्त कर दिया है. पढ़ें- शुक्रवार शाम की 5 बड़ी खबरें :-

संयुक्त राष्ट्र महासभा का 74वां सत्र जारी है. इस सत्र को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनिया को भारत की महान परंपरा की याद दिलाई. साथ ही आतंकवाद पर करारा हमला बोला. उन्होंने कहा कि भारत ने दुनिया को युद्ध नहीं बुद्ध दिया है. पीएम मोदी के बाद अब पाकिस्तनी प्रधानमंत्री इमरान खान का संबोधन होगा. पीएम मोदी से पहले मॉरिशस के राष्ट्रपति, इंडोनेशिया के उपराष्ट्रपति और लिसोथो के प्रधानमंत्री इस सत्र को संबोधित किया.

Advertisement

भ्रष्ट अधिकारियों पर चाबुक चलाने का अपना वादा जारी रखते हुए, केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने भ्रष्टाचार, सीबीआई मामलों और अन्य आरोपों के कारण अब 15 वरिष्ठ आयकर अधिकारियों को अनिवार्य रूप से सेवानिवृत्त कर दिया है.

पंजाब पुलिस की ऑपरेशन सेल, पाकिस्तान से ड्रोन के द्वारा भेजे गए हथियारों और नकली करेंसी की तफ्तीश में लगातार जुटी है. इसमें कई बड़े खुलासे भी हो रहे हैं. पाकिस्तान द्वारा सबसे पहले ड्रोन के माध्यम से जो हथियारों की खेप तरनतारन में भेजी गई थी, उसको खालिस्तानी फोर्स के आतंकी अर्शदीप ने हासिल किया था. उन हथियारों को वो कश्मीर भेजने की फिराक में था.

पूर्वी उत्तर प्रदेश में झमाझम बारिश से लोग परेशान है. यहां पर पिछले 24 घंटे में कई जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश हुई है. मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुंडा में 21 सेंटीमीटर की भारी बारिश, मिर्जापुर में 19 सेंटीमीटर की भारी बारिश, हैदरगढ़ में 17 सेंटीमीटर की भारी बारिश, फुरसतगंज में 14 सेंटीमीटर की भारी बारिश रिकॉर्ड की गई है.

इंटेलिजेंस एजेंसियों को इनपुट्स मिले हैं कि संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) की बैठक खत्म होने के बाद पाकिस्तान नियंत्रण रेखा (LoC) के पास कुछ बड़ा करने की तैयारी में है. इसके लिए नागरिकों को शील्ड बनाया जा सकता है. इंटेलिजेंस एजेंसियों ने एलओसी के पास सुरक्षाबलों को अलर्ट कर दिया है.

Advertisement

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement