scorecardresearch
 

नैनो को मिला कार ऑफ द ईयर का अवार्ड

ऑटो बिल्ड अवॉर्ड्स में 14 कारों को मिले बेस्ट कार के अवॉर्ड्स. इनमें सबसे खास कैटेगरी थी कार ऑफ द ईयर अवॉर्ड, जिसे आजतक के दर्शकों ने चुना है.

Advertisement
X

ऑटो बिल्ड अवॉर्ड्स में 14 कारों को मिले बेस्ट कार के अवॉर्ड्स. इनमें सबसे खास कैटेगरी थी कार ऑफ द ईयर अवॉर्ड, जिसे आजतक के दर्शकों ने वोट देकर चुना है. छोटी नैनो को दर्शकों ने बनाया है देश की बड़ी पसंद. तैंतीस कारों के बीच था मुकाबला. ऑटो बिल्ड गोल्डेन स्टेयरिंग व्हील अवॉर्ड्स में कुल 14 कैटेगरी में अवॉर्ड दिए गए.

आजतक ने अपने दर्शकों से जानी उनकी पसंद और आपके वोटों ने तय किया है कार ऑफ द ईयर.
कुल पांच कारों में थी कार ऑफ द ईयर के लिए टक्कर.

टाटा नैनो, फिएट ग्रांडे प्यूंटो, हौंडा जाज, महिंद्रा जाइलो और शेव्रोले क्रूज के बीच में दर्शकों को तय करना था बेस्ट. इस मुकाबले में हमारे दर्शकों की पसंद बनी टाटा नैनो. नैनो को 34 फीसदी से ज्यादा वोट मिले. आजतक की इस वोटिंग प्रतियोगिता में एक लकी विनर को मिल रहा है महिंद्रा स्कॉर्पियो और वो लकी विनर हैं दिल्ली से कुलदीप शर्मा.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement