संसद में लगातार जारी हंगामे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर कड़ा हमला बोला है. प्रधानमंत्री ने कहा कि संसद नहीं चलने से गरीबों का हक मारा जा रहा है. संसद में गतिरोध पर उन्होंने कहा कि ना केवल जैसे अहम विधेयक बल्कि गरीबों का बोनस बिल भी हंगामे के कारण संसद में फंसा हुआ है.
Ghareeb ka haq ruka hua hai, hum sansad isi liye chalaane ko keh rahe hain,Loktantra ka mandir hai-PM Modi
— ANI (@ANI_news)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि संसद में कामकाज नहीं होने से देश के लिए जरूरी कामों में बाधा आ रही है. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को किसी के विचारों के कारण बाधित नहीं किया जा सकता.
People only talk about GST & Parliament but there are also several other measures for the poor that are pending in Parliament: PM Modi
— ANI (@ANI_news)
इससे पहले गुरुवार को भी रहा और सदन की कार्यवाही शुरू होते ही कांग्रेस के सदस्यों के हंगामे के कारण दोनों सदनों की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी. राज्य सभा में कांग्रेस के सांसद बीजेपी के खिलाफ नारे लगा रहे थे और बदले की राजनीति करने का आरोप लगा रहे थे.
Uproar over case continues in Rajya Sabha
— ANI (@ANI_news)
वहीं लोकसभा में कांग्रेस के सदस्यों ने भाजपा के सांसद बीरेंद्र सिंह के बयान पर हंगामा किया और कहा कि हमारी पार्टी न्यायपालिका का पूरा सम्मान करती है लेकिन बीजेपी के लोग बदले की राजनीति कर रहे हैं जिसे हम बर्दाश्त नहीं करेंगे.
पिछले कई दिनों से संसद में कांग्रेस के सदस्य नेशनल हेराल्ड मामले में कोर्ट की ओर से सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ समन जारी होने को लेकर हंगामा कर रहे हैं. कांग्रेस ने सरकार पर बदले की भावना से काम करने का आरोप लगाया है. सरकार के तमाम मंत्रियों ने कांग्रेस के आरोपों को गलत बताते हुए कांग्रेस को इसे साबित करने की चुनौती दी है.