scorecardresearch
 

INX केस: हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ SC पहुंचे पी चिदंबरम

आईएनएक्स मीडिया केस में गिरफ्तार पूर्व गृहमंत्री पी चिदंबरम सुप्रीम कोर्ट पहुंच गए हैं. उन्होंने दिल्ली हाई कोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है.

Advertisement
X
पी चिदंबरम (फाइल फोटो)
पी चिदंबरम (फाइल फोटो)

  • पी चिदंबरम ने दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश को दी चुनौती
  • मंगलवार या बुधवार को सकती है सुनवाई

आईएनएक्स मीडिया केस में गिरफ्तार पूर्व गृहमंत्री पी चिदंबरम सुप्रीम कोर्ट पहुंच गए हैं. उन्होंने दिल्ली हाई कोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है. सुप्रीम कोर्ट जल्द सुनवाई के लिए तैयार हो गया है. चीफ जस्टिस एसए बोबडे ने कहा कि मंगलवार या बुधवार को सुनवाई हो सकती है.

चिदंबरम के वकील कपिल सिब्बल ने कहा कि पी चिदंबरम 90 दिनों से जेल में बंद है. लिहाजा याचिका पर सुनवाई की जाए. बता दें कि शुक्रवार को हुई सुनवाई में दिल्ली हाई कोर्ट ने पी चिदंबरम की जमानत याचिका खारिज कर दी. दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई के दौरान जस्टिस सुरेश कैथ ने कहा कि अगर इस स्टेज पर चिदंबरम को जमानत दी जाती है तो 70 बेनामी बैंक एकाउंट समेत शेल कंपनी और मनी ट्रेल को साबित करना जांच एजेंसी के लिए मुश्किल हो जाएगा.

Advertisement

कोर्ट ने तर्क देते हुए कहा कि जनहित में पी. की जमानत अर्जी को खारिज किया जाता है. इस अपराध के कारण आर्थिक रूप से देश का नुकसान हुआ है. बता दें कि दिल्ली ने पी चिदंबरम की जमानत अर्जी खारिज करते हुए उनकी न्यायिक हिरासत 27 नवंबर तक के लिए बढ़ा दी थी. आईएनएक्स मीडिया केस में पहली बार 21 अगस्त को सीबीआई ने पी. चिदंबरम को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया था. जिसके बाद उन्हें 5 सितंबर को जेल भेज दिया गया था. पी. चिदंबरम फिलहाल तिहाड़ जेल में बंद हैं.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement