scorecardresearch
 

INX मीडिया केस: चिदंबरम को जमानत देने पर CBI दाखिल करेगी पुनर्विचार याचिका

आईएनएक्स मीडिया मामले में पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. अब पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम को जमानत देने के सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर सीबीआई पुनर्विचार याचिका दाखिल करेगी. सीबीआई मांग करेगी कि सुप्रीम कोर्ट अपने आदेश पर फिर से विचार करे. दरअसल, INX मीडिया में सीबीआई के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने पी चिदंबरम को जमानत दी थी.

Advertisement
X
कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम (फाइल फोटो-IANS)
कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम (फाइल फोटो-IANS)

  • सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर सीबीआई पुनर्विचार याचिका दाखिल करेगी
  • INX मीडिया मामले में सुप्रीम कोर्ट ने पी चिदंबरम को जमानत दी है

आईएनएक्स मीडिया मामले में पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. अब पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम को जमानत देने के सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर सीबीआई पुनर्विचार याचिका दाखिल करेगी. सीबीआई मांग करेगी कि सुप्रीम कोर्ट अपने आदेश पर फिर से विचार करे. दरअसल, INX मीडिया में सीबीआई के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने पी चिदंबरम को जमानत दी थी.

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा दर्ज किए गए भ्रष्टाचार मामले में 22 अक्टूबर को पी. चिदंबरम को जमानत दे दी. हालांकि, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा दर्ज आईएनएक्स धन शोधन मामले में वे अभी भी हिरासत में ही रहेंगे.

Advertisement

जस्टिस आर. भानुमति, ए.एस. बोपन्ना और ऋषिकेश रॉय की पीठ ने यह आदेश दिया और उन्हें बिना अनुमति के देश से बाहर नहीं जाने का निर्देश दिया.  कोर्ट ने चिदंबरम को एक लाख रुपये का निजी बॉन्ड और इतनी ही राशि के दो जमानती पेश करने का भी निर्देश दिया.

कोर्ट ने 18 अक्टूबर को याचिका पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था. सीबीआई ने यह कहते हुए चिदंबरम की जमानत याचिका का विरोध किया था कि उन्होंने आईएनएक्स मीडिया मामले के प्रमुख गवाहों पर दवाब डालने और उन्हें प्रभावित करने की कोशिश की थी. चिदंबरम को 21 अगस्त को गिरफ्तार किया गया था और वे फिलहाल तिहाड़ जेल में न्यायिक हिरासत में हैं. ने आईएनएक्स मीडिया भ्रष्टाचार मामले में शुक्रवार को उनके तथा अन्य आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया.

Advertisement
Advertisement