scorecardresearch
 

चीन के पास तिब्बत सीमा पर भारत ने और बढ़ाई ताकत

चीन से सटे दुर्गम क्षेत्रों पर भारत ने अपनी पकड़ और मजबूत करने के लिए कई जरूरी कदम उठाए हैं. इस इलाके में कई जगहों पर 17 हजार से भी अधिक ऊंचे पहाड़ हैं जो अधिकतर समय बर्फ से ढंके रहते हैं.

Advertisement
X
प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रतीकात्मक तस्वीर

डोकलाम पर बीते कुछ दिनों से जारी चीन ने घुड़की के बीच भारत ने तिब्बत में अपनी ताकत और बढ़ा दी है. चीन के तिब्बती क्षेत्र की सीमाओं पर अरुणाचल सेक्टर के दिबांग, दाऊ देलाई और लोहित घाटियों में और अधिक भारतीय सैनिकों को तैनात कर दिया गया है. इसके अलावा इस इलाके में गश्त भी बढ़ा दी गई है.

सेना के अधिकारियों ने बताया कि भारत सामरिक रूप से संवेदनशील तिब्बती क्षेत्र में अपनी अपनी ताकत और बढ़ा रहा है. इस इलाके में निगरानी के लिए पहले से ही हेलिकॉप्टर तैनात किए जाते रहे हैं.

भारत की यह तैयारी के बाद और तेज हो गई है. चीन से सटे दुर्गम क्षेत्रों पर भारत ने अपनी पकड़ और मजबूत करने के लिए कई जरूरी कदम उठाए हैं. इस इलाके में कई जगहों पर 17 हजार से भी अधिक ऊंचे पहाड़ हैं जो अधिकतर समय बर्फ से ढंके रहते हैं.

Advertisement

चीन से सटे तिब्बती इलाके में भारत की सीमा पर स्थित किबिथू इलाके में तैनात एक सेना के अधिकारी ने बताया कि डोकलाम पर बीते कुछ समय से भारत ने अपनी ताकत में और इजाफा किया है. उन्होंने कहा कि भारत किसी भी से निपटने में पूरी तरह सक्षम है.

इस इलाके में सेना की लंबी दूरी तक गश्त करने वाली टीम एलआरपी गश्त में लगातार इजाफा कर रही है. इसमें सैनिक छोटी-छोटी टुकड़ियों में वास्तविक नियंत्रण रेखा तक 15 से 30 दिन के लिए गश्त पर निकलते हैं.

गौरतलब है कि पिछले साल ही 16 जून के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच डोकलाम को लेकर 73 दिन तक गतिरोध चला था.  

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement