उत्तराखंड और देश की पहली महिला डीजीपी कंचन चौधरी भट्टाचार्य का सोमवार देर रात निधन हो गया. उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था अशोक कुमार ने इसकी पुष्टि की है. बताया जा रहा है कि वे लंबे समय से बीमार थीं. उन्होंने मुंबई के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली.
Kanchan Chaudhary Bhattacharya, the first woman DGP of Uttarakhand and the country, passed away in Mumbai last night, following a brief illness.
— ANI (@ANI)
1973 बैच की महिला आईपीएस अफसर कंचन चौधरी भट्टाचार्य ने साल 2004 में उस वक्त इतिहास रचा था जब वह उत्तराखंड की पुलिस महानिदेशक बनीं. 31 अक्टूबर 2007 को वे पुलिस महानिदेशक के पद से सेवानिवृत्त हुईं.
गौरतलब है कि देश की पहली डीजीपी कंचन चौधरी भट्टाचार्य ने सिस्टम सुधारने के जज्बे से राजनीति में भी आईं और साल 2014 के लोकसभा में चुनाव लड़ीं. वे आम आदमी पार्टी (AAP) के टिकट से उत्तराखंड के हरिद्वार लोकसभा सीट से उम्मीदवार थीं, हालांकि वो जीत नहीं पाईं.