scorecardresearch
 

पत्नी-बेटी के अंतिम संस्कार के लिए बीके बंसल को दो दिनों की सशर्त जमानत

रिश्वतखोरी में रंगे हाथ पकड़े गए कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय के डीजी बीके बंसल को बुधवार को दो दिनों की सशर्त जमानत मिली है.

Advertisement
X
बंसल की पत्नी और बेटी ने की थी खुदकुशी
बंसल की पत्नी और बेटी ने की थी खुदकुशी

रिश्वतखोरी में रंगे हाथ पकड़े गए कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय के डीजी बीके बंसल को बुधवार को दो दिनों की सशर्त जमानत मिली है. सीबीआई की गिरफ्त में आए कॉरपोरेट मामलों के महानिदेशक बीके बंसल को पत्नी और बेटी की अंतिम संस्कार के लिए जमानत हुई है.

पटियाला हाउस कोर्ट ने ने दी सशर्त
बंसल ने अंतिम संस्कार के लिए दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट से जमानत की अपील की थी. शनिवार को पकड़े गए बंसल की पत्नी और बेटी ने मंगलवार को आत्महत्या कर ली थी. दोनों ने पूर्वी दिल्ली स्थ‍ित अपने घर में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी.

बंसल की गिरफ्तारी से परेशान थी मां-बेटी
फिलहाल बंसल की बेटी नेहा और पत्नी सत्यबाला की सुसाइड की वजह नहीं पता चल पाई है. से दोनों ही बुरी तरह परेशान बताई जा रही थी. उन दोनों का शव घर में पंखे पर लटका मिला था. बुधवार को दोनों शव के पोस्टमार्टम के बाद उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा.

Advertisement

बंसल के साथ दो और गिरफ्तारी
बंसल सीबीआई के आरोपी हैं और उनकी गिरफ्त में हैं. सीबीआई ने उनके साथ दो और लोगों को भी गिरफ्त में लिया था. उनके ख‍िलाफ 1988 के तहत मामला दर्ज किया गया था.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement