scorecardresearch
 

तुगलकी फरमान से भी बड़ा है यह फरमान, सबको हो रही परेशानी: गुलाम नबी आजाद

आज़ाद बोले कि ये सर्जिकल स्ट्राइक ब्लैक मनी पर है या सर्जिकल स्ट्राइक आम आदमी को मारने के लिए है ? यह फैसला किसको दुखी: करने के लिए है या किसको खुश करने के लिए.

Advertisement
X
राज्यसभा नेता विपक्ष गुलाम नब़ी आजाद
राज्यसभा नेता विपक्ष गुलाम नब़ी आजाद

राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नब़ी आजाद ने आजतक से खास बात करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 500-1000 के नोट बंद करने के ऐलान को तुगलकी फरमान कहना बहुत छोटा होगा, तुगलक बहुत छोटा आदमी था, यह तो उससे भी बड़ा फरमान है.

आज़ाद बोले कि ये सर्जिकल स्ट्राइक ब्लैक मनी पर है या सर्जिकल स्ट्राइक आम आदमी को मारने के लिए है ? यह फैसला किसको दुखी: करने के लिए है या किसको खुश करने के लिए.

उन्होनें कहा कि हम काले धन के खिलाफ है लेकिन बंद करके चालू क्यों करें और 2000 का नोट क्यों लाए ? क्या कम जगह में ज्यादा आए इस वजह से यह फैसला लिया है.

केन्द्र सरकार ने जिस तरह से यह कदम उठाया है, उससे जनता, किसान सभी लोग परेशान हो रहे है. सांसद तक को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, किसी के पास सामान खरीदने के नहीं, मेरे कई जानने वालो को शादियां कैंसिल करनी पड़ गई है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement