scorecardresearch
 

फैक्ट चेक: कपिल सिब्बल ने नहीं किया अभिनंदन की भारत वापसी का विरोध

ऐसा पहली बार नहीं है कि सिब्बल के नाम पर फेक न्यूज़ फैलाई गई  हो. कुछ दिनों पहले भी सोशल मीडिया पर दावा किया गया था कि सिब्बल ने लंदन कोर्ट में विजय माल्या के प्रत्यर्पण पर रोक लगाने की अर्जी दी है.

Advertisement

आजतक फैक्ट चेक

दावा
कपिल सिब्बल ने कहा कि पाकिस्तान पायलट अभिनन्दन को चुनाव से पहले भारत न भेजें क्योंकि इससे भाजपा को फायदा होगा.
फेसबुक पेज  'Modi Government'
सच्चाई
कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने ऐसा कोई बयान नहीं दिया.

एक तरफ देश पाकिस्तान से विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान की वापसी की खुशियां मना रहा है तो दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर यह दावा किया जा रहा है कि कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने अभिनंदन की वापसी का विरोध किया है. फेसबुक पर वायरल एक दावे के मुताबिक सिब्बल ने कहा है -  "लोकसभा इलेक्शन से पहले अंतर्राष्ट्रीय दवाब  में आकर पायलट अभिनंदन को लौटाकर भाजपा को फायदा न पहुंचाए पाकिस्तान".

इंडिया टुडे एंटी फेक न्यूज वॉर रूम (AFWA) ने पड़ताल में पाया कि यह दावा फ़र्ज़ी है. कपिल सिब्बल ने ऐसा कुछ भी नहीं कहा है.

इस ने शेयर किया है, जो अब तक 1200 से  भी ज्यादा बार शेयर किया जा चुका है.

इस फेसबुक पेज को फॉलो करते हैं.

जब हमने इंटरनेट पर इस दावे को खोजा तो हमें ऐसी कोई भी न्यूज़ रिपोर्ट नहीं मिली, जिसमें इसका जिक्र किया गया हो. ऐसा होना मुश्किल है कि सिब्बल ऐसा बयान दें और मीडिया उस पर खबर न करे.

Advertisement

इस बयान पर इंडिया टुडे ने कपिल सिब्बल से भी संपर्क किया. सिब्बल ने इस दावे को पूरी तरह झूठ बताया और कहा कि उन्होंने कभी भी ऐसा बयान नहीं दिया है.

ऐसा पहली बार नहीं है कि सिब्बल के नाम पर फेक न्यूज़ फैलाई गई  हो. कुछ दिनों पहले भी सोशल मीडिया पर दावा किया गया था कि सिब्बल ने लंदन कोर्ट में विजय माल्या के प्रत्यर्पण पर रोक लगाने की अर्जी दी है. उस समय भी इंडिया टुडे एंटी फेक न्यूज वॉर रूम (AFWA) ने इसे फ़र्ज़ी बताया था.

क्या आपको लगता है कोई मैसैज झूठा ?
सच जानने के लिए उसे हमारे नंबर 73 7000 7000 पर भेजें.
आप हमें factcheck@intoday.com पर ईमेल भी कर सकते हैं
Advertisement
Advertisement