वित्तीय गड़बड़ियों का आरोप झेल रहे पूर्व आईपीएल कमिश्नर ललित मोदी ने आजतक के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत में अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को खारिज किया है. ललित ने प्रवर्तन निदेशालय को चुनौती दी है कि वो उनके खिलाफ एक भी आरोप साबित करके दिखाए, वहीं उन्होंने अपने मददगारों में कई बड़े राजनीतिक नामों का भी खुलासा किया है.
मदद के मामले में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज संबंधी विवाद पर ने कहा कि सुषमा उनकी 20 वर्षों से पारिवारिक दोस्त रही हैं. उन्होंने कहा कि सुषमा स्वराज के पति स्वराज कौशल हमेशा से बिना पैसे लिए उनका हर लीगल केस लड़ते आए हैं.
मामले में ललित मोदी के पक्ष ने सबसे दिलचस्प मोड़ वसुंधरा राजे को लेकर आया है. ललित मोदी ने वसुंधरा राजे को मददगार बताते हुए कहा है कि वसुंधरा उनकी पुरानी हैं. ललित मोदी ने कहा, 'वसुंधरा ने यूके में मेरे समर्थन में लिखित बयान दिया.' यही नहीं, वसुंधरा ने पुर्तगाल में पत्नी के इलाज के दौरान भी उनका साथ दिया. जबकि राजस्थान की मुख्यमंत्री ने ललित मोदी के परिवार से पहचान की बात को स्वीकार करते हुए दस्तावेज संबंधी किसी भी बात से इनकार किया है.
राजीव शुक्ला ने भी की मदद
ललित मोदी ने कहा कि ट्रैवल पेपर्स दिलाने में एनसीपी नेता शरद पवार और प्रफुल पटेल के साथ ही कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला ने भी उनकी मदद की थी.
. tells also helped him arrange travel documents to stay in UK. Spirals.
— Rahul Kanwal (@rahulkanwal)
हालांकि, राजीव शुक्ला ने ऐसी किसी बात से इनकार किया है. कांग्रेस नेता ने कहा, 'यह बेबुनियाद बात है. ना कभी ललित मोदी ने मुझसे मदद मांगी और ना ही मैंने उसकी मदद की. पिछले तीन साल से मेरे और उनके बीच में कोई बातचीत नहीं है. मैं उनके आरोपों का खंडन करता हूं. वह झूठ बोल रहे हैं.'एनसीपी नेता शरद पवार ने कहा कि वह अपने पुराने बयान को ही दोहराना चाहेंगे कि ललित मोदी को एक बार अपनी बात कहने का मौका मिलना चाहिए.
पूर्व आईपीएल चीफ का यह कहना इस मायने में महत्वपूर्ण है कि कांग्रेस जहां ललित मोदी के मुद्दे पर केंद्र सरकार को लगातार घेर रही है, वहीं मददगारों की फेहरिस्त में अब उनके नेता का भी नाम जुड़ गया है. दिलचस्प वसुंधरा राजे का मामला भी है, जिन्होंने अब से पहले में कोई भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया था और कहा था कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है.