देश में कोरोना वायरस के संक्रमित मरीजों की संख्या 4 लाख के करीब पहुंच चुकी है. इस बीच नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान विदेशों से करीब 2.75 लाख भारतीयों को वापस लाया जा चुका है.
कोरोना पर फुल कवरेज के लिए यहां क्लिक करें
नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान विदेशों में फंसे करीब 2.75 लाख भारतीयों को फ्लाइट्स और जहाजों के जरिए वापस देश में लाया जा चुका है. साथ ही उन्होंने अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को फिर से शुरू करने के मुद्दे पर कहा कि अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को शुरू करना दूसरे देशों पर भी निर्भर करता है, ताकि दूसरे देश फ्लाइट्स को रिसीव करने के लिए खुले हों.
जुलाई में हो सकता है फैसला
कोरोना वायरस के संक्रमण के इस दौर में इंटरनेशनल फ्लाइट्स शुरू होने को लेकर इससे पहले सरकार ने कहा था कि जुलाई में कोरोना मामलों के जमीनी हालात का आकलन करने के बाद कोई निर्णय लिया जाएगा. हरदीप पुरी ने कहा था कि जुलाई में इस बारे में कुछ फैसला लिया जा सकता है.
कोरोना कमांडोज़ का हौसला बढ़ाएं और उन्हें शुक्रिया कहें...
हरदीप सिंह पुरी ने कहा था कि कोरोना वायरस संक्रमण की चाल अगर अनुमान के मुताबिक ही रहती है, तो जुलाई में इस बारे में फैसला हो सकता है कि कब इंटरनेशनल फ्लाइट्स खोली जाएं. बता दें कि देश में 25 मार्च से जारी लॉकडाउन से ही सभी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें बंद कर दी गई थीं.
देश-दुनिया के किस हिस्से में कितना है कोरोना का कहर? यहां क्लिक कर देखें
हालांकि बाद में लॉकडाउन में ढील दी गई और कई गतिविधियों को मंजूरी दे दी गई थी. इस दौरान मई के महीने में घरेलू विमान सेवाओं को भी शुरू कर दिया गया था. हालांकि अंतरराष्ट्रीय उड़ानें अब शुरू नहीं की गई हैं.