कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सीपी जोशी के पीएम मोदी और उमा भारती की जाति पर उठाए सवाल पर बीजेपी ने कड़ी आपत्ति जताई. भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने ट्विट कर कहा कि सीपी जोशी का बयान हैरान करने वाला है. इसके बाद सीपी जोशी ने इस पर सफाई देते हुए कहा कि बीजेपी ने मेरे बयान को गलत तरीके से पेश किया है, मैं इसकी कड़ी निंदा करता हूं.
I strongly condemn the fabricated use of my statement by BJP . To put all the speculations to rest , Here is enclosed the clipping of the speech
“ सत्यमेव जयते “
— Dr. C.P. Joshi (@drcpjoshi)
सीपी जोशी ने नाथद्वारा में गुरुवार को एक सभा को संबोधित करते हुए कहा था कि ब्राह्मण ही धर्म के बारे में बोल सकता है. जनता को संबोधित करते हुए कहा, आपको पता है कि उमा भारती और पीएम मोदी किस जाति के हैं. साथ ही उन्होंने राम मंदिर आंदोलन से जुड़ी रहीं साध्वी ऋतंभरा पर भी निशाना साधते हुए कहा कि वह किस जाति की हैं, यह लोग धर्म के बारे में क्या जानते हैं.
इस पर बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा के ट्वीट कर कहा कि कांग्रेस नेता का बयान चौंकाने वाला है. सीपी जोशी को धर्म के बारे में ऐसी बात नहीं करनी चाहिए.
Shocking statement by Congress leader CP Joshi ..says “ये उमा भरती किस जाति की हैं?ये मोदी किस जात का हैं? ..केवल ब्राह्मण ही हिंदू धर्म की बात कर सकता हैं..।
He even goes ahead to say that they belong to “lowly castes” who should not be speaking about Hinduism
Appalling!!
— Sambit Patra (@sambitswaraj)
इससे पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सीपी जोशी ने बुधवार को कहा था कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद कांग्रेस अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर बनवाएगी. जोशी ने नाथद्वारा में कहा, भारतीय जनता पार्टी चुनावी मौसम में राम मंदिर का मुद्दा उठाकर लोगों को भ्रमित कर रही है. इस मामले में कोर्ट का फैसला आने के बाद कांग्रेस भव्य मंदिर बनाएगी. जोशी ने कहा, यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि बीजेपी देश के लोगों को भ्रमित कर वोट लेना चाहती है.