एअर इंडिया की लापरवाही पर मंगलवार को केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू भड़क गए. नायडू की फ्लाइट एअर इंडिया के पायलट के वक्त पर एयरपोर्ट न पहुंचने के चलते उड़ान ही नहीं भर पाई और उन्हें एयरपोर्ट से लौटकर वापस घर आना पड़ा. इस पर केंद्रीय मंत्री ने ट्वीट कर नाराजगी जाहिर की.
नायडू ने ट्वीट किया, 'मुझे की फ्लाइट AI544 से हैदराबाद के लिए सफर करना था. फ्लाइट को दोपहर 1 बजकर 15 मिनट पर उड़ान भरनी थी. मैं साढ़े बारह बजे एयरपोर्ट पहुंच गया. 1 बजकर 15 मिनट पर मुझे सूचित किया गया कि फ्लाइट लेट है क्योंकि पायलट अभी तक नहीं आया है. मैंने 1 बजकर 45 मिनट तक इंतजार किया. तब भी बोर्डिंग शुरू नहीं हुई और मैं लौटकर वापस घर आ गया.'
ने कहा कि एअर इंडिया को सफाई देनी चाहिए कि ऐसा क्यों हुआ. उन्होंने कहा, 'उम्मीद करता हूं कि एअर इंडिया को यह बात समझ आएगी कि हम कॉम्पिटीशन के दौर में हैं. इसके चलते मेरा एक जरूरी अपॉइंटमेंट मिस हो गया.'
I had to travel to Hyderabad by Air India AI544 which is to depart at 1315 Hrs... was told on time.. reached airport by 1230 Hrs. 1/
— M Venkaiah Naidu (@MVenkaiahNaidu)
was informed at 1315hrs that flight was delayed as d pilot had not yet come.Waited up to 1345 Hrs, boarding didn’t start.returned 2 home 2/
— M Venkaiah Naidu (@MVenkaiahNaidu)
Air India should explain how such things are happening. Transparency and accountability are the need of the hour. 3/
— M Venkaiah Naidu (@MVenkaiahNaidu)
एअर इंडिया ने नायडू से मांगी माफी
एअर इंडिया ने वेंकैया नायडू से माफी मांग ली है. एयरलाइंस ने ट्वीट कर कहा, 'सर, फ्लाइट लेट होने के चलते हुई असुविधा के लिए हम माफी मांगते हैं. पायलट ट्रैफिक जाम में फंस गया था. जांच के आदेश दे दिए गए हैं.
Sir,we deeply regret the inconvenience caused due to flt delay.The pilot was stuck in traffic jam. Enquiry has been ordered.
— Air India (@airindiain)