महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने एक रूसी बच्ची का वीडियो ट्विटर पर शेयर किया है, जिसके हाथ नहीं हैं. महिंद्रा ने कहा कि वीडियो में मौजूद बच्ची उन्हें उनके पोते की याद दिलाती है. उन्होंने कहा कि हाल ही में मैंने अपने पोते को देखा, उसके बाद जब मैंने इस व्हाट्सअप पोस्ट को देखा तो अपने आंसू नहीं रोक पाया.
कारोबारी आनंद महिंद्रा ने कहा, "जीवन में जो भी खामियां और चुनौतियां हैं, वह एक उपहार है. इसका ज्यादा से ज्यादा फायदा उठाना हम पर निर्भर करता है. इस तरह की तस्वीरें मुझमें आशावाद को बनाए रखने में मदद करती हैं." सोशल मीडिया पर साझा किए जाने के बाद वीडियो को 51 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं और 10 हजार से ज्यादा बार बच्चे की सराहना के साथ इस वीडियो को रिट्वीट किया जा चुका है.
यहां देखें वीडियो
Been seeing my grandson recently, which is why I couldn’t restrain the tears when I saw this whatsapp post. Life, whatever its imperfections & challenges, is a gift; it’s up to us to make the most of it. Images like this help me retain my unfailing optimism pic.twitter.com/AXRYAqsuG0
— anand mahindra (@anandmahindra) September 21, 2019
एक यूजर ने लिखा, "मेरी आंखें नम हो गईं, लेकिन साथ ही इस तथ्य पर गर्व हुआ कि बच्चा आत्मनिर्भर है, आशीर्वाद बना रहे." बच्ची के जज्बे को सलाम करते हुए एक अन्य ट्विटर यूजर ने लिखा, "भगवान किसी के प्रति पक्षपाती नहीं है, अगर वह कुछ लेता है तो बदले में कुछ देता भी है." 10डेली के अनुसार, बच्ची को एकतरिनबर्ग अनाथालय से गोद लिया गया था, जब वह सिर्फ 12 महीने की थी. बच्ची को जन्म के बाद छोड़ दिया गया था.
महिंद्रा की ओर से शेयर किए गए इस वीडियो में दिव्यांग बच्ची पैरों की मदद से कुछ खाती नजर आ रही है. इस मासूम के चेहरे पर थोड़ी भी शिकन नहीं है और वह पूरी तरह से एन्जॉय करती दिख रही है.