scorecardresearch
 

BJP सरकार के लिए अभी सिरदर्द बने रहेंगे येदियुरप्पा

भाजपा सरकार के लिए संकट खड़ा करते हुए कर्नाटक जनता पार्टी प्रमुख बी एस येदियुरप्पा ने गुरुवार को यह खुलासा करने से इनकार कर दिया कि क्या उनमें निष्ठा रखने वाले कुछ और मंत्री और विधायक त्यागपत्र देंगे.

Advertisement
X
बी एस येदियुरप्पा
बी एस येदियुरप्पा

के लिए संकट खड़ा करते हुए कर्नाटक ने गुरुवार को यह खुलासा करने से इनकार कर दिया कि क्या उनमें निष्ठा रखने वाले कुछ और मंत्री और विधायक त्यागपत्र देंगे.

येदियुरप्पा ने देने वाले दो पूर्व मंत्रियों सहित 12 पूर्व विधायकों के अपनी पार्टी में शामिल होने के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘राज्य के विकास में रुचि रखने वाले मेरी पार्टी में शामिल हो सकते हैं.’ सी एम उदासी और शोभना करांदलजे के साथ ही 10 अन्य विधायक कर्नाटक जनता पार्टी के गुरुवार को प्राथमिक सदस्य बन गए जिनके त्यागपत्र विधानसभाध्यक्ष से स्वीकार कर लिये थे.

येदियुरप्पा ने अपनी पार्टी में शामिल होने के लिए वी कताकादोनदा का भी स्वागत किया जिसका त्यागपत्र विधानसभाध्यक्ष के जी बोपैया ने ‘तकनीकी’ कारणों से स्वीकार नहीं किया था. येदियुरप्पा ने सत्ताधारी पार्टी के ‘इशारे’ पर 13 विधायकों के त्यागपत्र स्वीकार करने में देरी और अपने कार्यालय में अनुपस्थित रहने के लिए बोपैया पर हमला बोला.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement