तेलंगाना की गोशामहल विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक ठाकुर राजा सिंह लोध ने अपने गाने ‘जिंदाबाद हिंदुस्तान’ को पाकिस्तान के द्वारा उनके गाने नकल बताए जाने पर पलटवार किया है. पाकिस्तान को करार जवाब देते हुए बीजेपी विधायक ठाकुर राजा सिंह लोध ने कहा है कि हमें पाकिस्तान जैसे आतंकवादी राष्ट्र से कुछ भी नकल करने की जरूरत नहीं है.
BJP MLA का पाक पर ट्वीट
बीजेपी विधायक ठाकुर राजा सिंह लोध ने ट्वीट किया है, 'मुझे आश्चर्य है कि एक आतंकी राष्ट्र भी गायक पैदा करता है. #पाकिस्तान के गायक ने मेरे गीत की नकल की हो सकती है, हमें पाकिस्तान जैसे आतंकी देश से कुछ भी कॉपी करने की जरूरत नहीं है.
बता दें कि विधायक ठाकुर राजा सिंह लोध ने 12 अपैल को ट्वीट किया था, ‘मेरा नया गाना, जो श्रीरामनवमी के अवसर पर 14 अप्रैल को दोपहर 11:45 बजे जारी किया जाएगा, हमारे भारतीय सैन्य बलों को समर्पित है.’Good to see even media is covering my song .
I'm more surprised that even a terriorst nation produces singer's. singer's may have copied my song we don't have to copy anything from a terrorist state like Pakistan.
— Chowkidar Raja Singh (@TigerRajaSingh)Advertisement
पाकिस्तान ने BJP MLA के गाने को बताया 'नकल'My new song which will be released on 14th April at 11:45 AM on the occasion of is dedicated to our forces.
— Chowkidar Raja Singh (@TigerRajaSingh)
इसके बाद रविवार को पाकिस्तानी सेना ने दावा किया कि भारत के एक विधायक ने उसके एक गाने की नकल कर और उसमें थोड़ा सा बदलाव कर उसे भारतीय सैन्य बलों को समर्पित कर दिया. पाकिस्तानी सेना ने बीजेपी के इस विधायक की खिल्ली उड़ाते हुए भारत को यह नसीहत भी दे डाली कि वह सच बोलने में भी पाकिस्तान की नकल करे.
बहरहाल, लोध ने जब सोशल मीडिया पर गाने का एक हिस्सा साझा किया तो पाकिस्तानी सेना ने दावा किया कि यह गाना पाकिस्तान दिवस के अवसर पर 23 मार्च को उसकी मीडिया इकाई की ओर से जारी किए गए एक गाने की नकल है और इस गाने को साहिर अली बग्गा ने लिखा है.
स्थानीय मीडिया की खबरों के मुताबिक, लोध ने ‘जिंदाबाद पाकिस्तान’ गाने की नकल की और इसमें थोड़ा बदलाव कर इसे ‘जिंदाबाद हिंदुस्तान’ कर दिया और फिर इसे भारतीय सैन्य बलों को समर्पित कर दिया.
पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर ने ट्वीट किया, ‘खुशी हुई कि आपने इसकी नकल की, लेकिन सच बोलने की भी नकल करें.’
Glad that you copied. But copy to speak the truth as well.
— Asif Ghafoor (@peaceforchange)