दो साल पहले बीजेपी के तीन विधायक पकड़े गए थे, और अब एक बार फिर बुधवार को उसी पार्टी के एक नेता विधानसभा में बैठकर
मोबाइल फोन पर प्रियंका गांधी की फोटो आपत्तिजनक तरीके से देखते हुए कैमरे की पकड़ में आ गए.
उत्तरी में औराद टाउन का प्रतिनिधित्व करने वाले प्रभु चवन विधानसभा में बैठकर प्रियंका गांधी की फोटो को जूम करके देख रहे थे, तभी एक टीवी न्यूज चैनल के कैमरे ने उन्हें ऐसा करते हुए धर दबोचा.

बीजेपी विधायक ने बाद में अपनी इस हरकत के लिए माफी मांगी. प्रभु चवन ने कहा, 'मैं की तस्वीर नहीं देख रहा था. मैंने उनकी तस्वीर के नीचे लिखे स्लोगन को पढ़ने के लिए जूम किया था.' हालांकि के दौरान मोबाइल फोन यूज करने की बात स्वीकारी.
उत्तर पश्चिम कर्नाटक के बेलागावी में शीत सत्र को कवर कर रहे कन्नड़ न्यूज चैनल टीवी नाइन के क्रू ने प्रभु को मोबाइन फोन यूज करते हुए पकड़ा. इस दौरान पार्टी कांग्रेस और विपक्ष के बीच गन्ने की कीमतों को लेकर गर्मागर्म बहस चल रही थी.