scorecardresearch
 

भारत में घुसने की फिराक में 10 आतंकी, बांग्लादेश ने सौंपी लिस्ट, बॉर्डर पर अलर्ट जारी

सभी भारतीय सीमाओं को इन आतंकियों की फोटो और संभावित जानकारियों के माध्यम से अलर्ट कर दिया गया है. माना जा रहा है कि ये आतंकी 1 जुलाई को ढाका में हुए आतंकी हमले से जुड़े हो सकते हैं.

Advertisement
X

बांग्लादेश सरकार ने भारतीय सीमा में आतंकियों के घुसने की आशंका जताई है. इस संबंध में बांग्लादेश सरकार ने भारत सरकार को दस आतंकियों की एक सूची भेजी है.

सभी भारतीय सीमाओं को इन की फोटो और संभावित जानकारियों के माध्यम से अलर्ट कर दिया गया है. माना जा रहा है कि ये आतंकी 1 जुलाई को ढाका में हुए आतंकी हमले से जुड़े हो सकते हैं.

इनके द्वारा कहीं पर हमले किए जाने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता. इस महीने के पहली तारीख को बांग्लादेश की राजधानी ढाका के उच्च सुरक्षा वाले राजनयिक क्षेत्र के एक लोकप्रिय रेस्तरां में आतंकवादियों ने में 20 विदेशी नागरिकों की हत्या कर दी थी.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement