scorecardresearch
 

शोक सभा में ठहाके, वाजपेयी की भतीजी ने मांगा मंत्रियों से इस्तीफा

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की भतीजी करूणा शुक्ला ने रायपुर में आयोजित शोकसभा के दौरान हंसते नजर आए छत्तीसगढ़ के दो वरिष्ठ मंत्रियों से इस्तीफे की मांग की है.

Advertisement
X
वायरल वीडियो में हंसते नजर आए मंत्री बृजमोहन अग्रवाल और अजय चंद्रकार
वायरल वीडियो में हंसते नजर आए मंत्री बृजमोहन अग्रवाल और अजय चंद्रकार

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की भतीजी करूणा शुक्ला ने दिवंगत भाजपा नेता के लिए आयोजित एक श्रद्धांजलि सभा के एक कथित वीडियो में हंसते नजर आ रहे छत्तीसगढ़ के दो मंत्रियों से इस्तीफा देने की मांग की है.

वायरल वीडियो में 23 अगस्त को रायपुर में वाजपेयी के लिए आयोजित शोकसभा के दौरान मंच के सामने कृषि मंत्री और स्वास्थ्य मंत्री अजय चंद्रकार एक-दूसरे से बातचीत करते और हंसते हुए नजर आ रहे हैं.

कांग्रेस की सदस्य करूणा ने कहा कि उन्हें भारतीय जनता पार्टी के मंत्रियों के व्यवहार से दुख हुआ है. एक संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने कहा, 'उनका राज्य बनाने वाले भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के प्रति उनमें कोई सम्मान नहीं है.' बता दें कि छत्तीसगढ़ का गठन उस समय हुआ था, जब वाजपेयी प्रधानमंत्री थे.

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पूर्व पीएम के अस्थि कलश कार्यक्रम को लेकर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में राज्य के सीनियर मंत्री अजय चंद्राकर और बृजमोहन अग्रवाल के ठहाके लगाने को भाजपा ने मानवीय त्रुटि करार दिया था.

Advertisement

अस्थि विसर्जन कार्यक्रम के समापन के बाद पार्टी ने माना की यह एक मानवीय त्रुटि थी और इसके लिए प्रदेश पार्टी अध्यक्ष ने दोनों मंत्रियों को समझाया है. भाजपा प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने इस बारे में पार्टी का पक्ष रखा. उन्होंने कहा कि कभी-कभार ऐसी मानवीय त्रुटि हो जाती है. हालांकि, पार्टी स्तर पर दोनों ही मंत्रियों को इसके लिए समझाया भी गया है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement