scorecardresearch
 
Advertisement

लखनऊ में बोले मोदी- शांति से सुलझा अनुच्छेद 370 और राम मंदिर का विवाद

aajtak.in | 26 दिसंबर 2019, 5:03 AM IST

पूर्व प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता अटल बिहारी वाजपेयी की आज 95वीं जयंती है. इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लखनऊ में अटल बिहारी वाजपेयी की 25 फीट ऊंची मूर्ति का अनावरण किया. बुधवार सुबह राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, पीएम मोदी समेत दिग्गजों ने सदैव अटल स्मारक पहुंच पूर्व पीएम को श्रद्धांजलि दी.

4:21 PM (6 वर्ष पहले)

लखनऊ हिंसा पर पीएम मोदी बोले- दायित्वों को समझें नागरिक

Posted by :- Mohit Grover
प्रधानमंत्री बोले कि अटल सिद्धी की धरती से यूपी के युवा साथी, यहां के हर नागरिक को एक आग्रह करने आया हूं. आजादी के बाद से हमने सबसे ज्यादा जोर अधिकारों पर दिया है. लेकिन अब वक्त की मांग है कि कर्तव्यों पर बल दिया जाए. यूपी में जिस तरह कुछ लोगों ने CAA के विरोध के नाम पर हिंसा की, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया. वो एक बार खुद से पूछें कि क्या उनका रास्ता सही था, जो जलाया गया वो उनके बच्चों को काम आने वाला नहीं था.
हिंसा में जिन लोगों की मौत हुई, जो जख्मी हुआ, उनके परिवार के बारे में आपको सोचना चाहिए. मैं आग्रह करूंगा कि सड़क-ट्रांसपोर्ट सिस्टम नागरिकों का हक है, इसे सुरक्षित रखना भी आपका दायित्व है. हक और दायित्व को साथ रखना जरूरी है.

4:12 PM (6 वर्ष पहले)

Posted by :- Mohit Grover

प्रधानमंत्री बोले कि अनुच्छेद 370 दशकों पुरानी बीमारी थी और हमें विरासत में मिली थी, लेकिन हमने इसे सुलझा दिया. इसपर सभी की धारणाएं चूर-चूर हुआ. रामजन्मभूमि का पुराना मामला शांतिपूर्ण तरीके से हुआ, दशकों से इसपर विवाद चल रहा था.

पीएम ने यहां CAA पर भी बात की और कहा कि लाखों गरीब, दलित आजादी के बाद अफगानिस्तान-बांग्लादेश-पाकिस्तान से जो आए उन्हें हमारी सरकार ने नागरिकता देने का काम किया. अभी भी जो बाकी है, उनके समाधान के लिए हर भारतवासी प्रयास कर रहा है. हर गरीब को घर, हर घर जल देना, हम चुनौतियों को चुनौतियां देने के स्वभाव से निकले हैं.
3:57 PM (6 वर्ष पहले)

Posted by :- Mohit Grover
3:57 PM (6 वर्ष पहले)

Posted by :- Mohit Grover
Advertisement
3:49 PM (6 वर्ष पहले)

PM मोदी ने की योगी सरकार की तारीफ

Posted by :- Mohit Grover
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज देश में सुशासन दिवस मनाया जा रहा है, इसी दिन यूपी का शासन जहां से चलता है वहां अटलजी की मूर्ति का अनावरण हुआ है. अटल मेडिकल यूनिवर्सिटी का भी शिलान्यास हुआ है. जब अटलजी यहां से सांसद थे तो उन्होंने विकास काम करवाया, लखनऊ को नई पहचान दिलवाई.
पीएम मोदी ने कहा कि सांसद के तौर पर राजनाथ जी आज अटल बिहारी वाजपेयी की विरासत को संभाल रहे हैं. सुशासन जबतक संभव नहीं है, जबतक समस्याओं को सुलझाने का प्रयास करेंगे. योगी जी की सरकार समग्रता की सोच को साकार करने का प्रयास कर रही है.
3:41 PM (6 वर्ष पहले)

Posted by :- Mohit Grover
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी की भी नींव रखी.
3:39 PM (6 वर्ष पहले)

कार्यक्रम में क्या बोले यूपी सीएम योगी?

Posted by :- Mohit Grover
इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी की कर्मभूमि उत्तर प्रदेश रही है, ये उनके पूर्वजों की जन्मभूमि थी. अटल जी ने अपनी कर्मभूमि के रूप में बलरामपुर, लखनऊ को चुना. बलरामपुर में भी सरकार की ओर से विकास का काम किया जा रहा है.
यूपी सीएम योगी बोले कि अटलजी की मूर्ति यहां से लोकतंत्र का संदेश देगी. 1947 से 2016 तक यूपी में सिर्फ 15 जिलों में मेडिकल कॉलेज की सुविधा थी, लेकिन 2017 से अभी तक 45 जिलों में इस सुविधा को पहुंचाया गया है. इसके अलावा यूपी को 13 नए मेडिकल कॉलेज भी मिले हैं.
जबतक अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी की शुरुआत होती है, तबतक RML अस्पताल में इसकी सुविधाओं को शुरू किया जाएगा.
3:29 PM (6 वर्ष पहले)

'अटल जी के सपनों को पूरा कर रहे हैं मोदी'

Posted by :- Mohit Grover
इस कार्यक्रम में राजनाथ सिंह ने कहा कि पहले लखनऊ से अटल जी सांसद थे और आज मुझे ये सौभाग्य मिला है जो उनके लिए बड़ी बात है. उन्होंने कहा कि जवाहर लाल नेहरू ने भी काफी वक्त पहले भविष्यवाणी कर दी थी कि अटल बिहारी वाजपेयी इस देश के पीएम बनेंगे. अटल जी के जीवन में पार्टी नहीं, देशहित सर्वोपरि रहा था. राजनाथ सिंह ने कहा कि पीएम मोदी भी अटल बिहारी वाजपेयी की तरह सर्वधर्म सम्भाव की बात करते हैं, हमारी नीति दुनिया को अपना परिवार मानने की है.
3:23 PM (6 वर्ष पहले)

Posted by :- Mohit Grover
Advertisement
3:15 PM (6 वर्ष पहले)

Posted by :- Mohit Grover
3:13 PM (6 वर्ष पहले)

Posted by :- Mohit Grover
3:10 PM (6 वर्ष पहले)

अटल बिहारी वाजपेयी की मूर्ति का अनावरण

Posted by :- Mohit Grover
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लखनऊ में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 25 फीट ऊंची मूर्ति का अनावरण किया. इस दौरान यहां रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, यूपी की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल समेत अन्य नेता मौजूद रहे.

2:46 PM (6 वर्ष पहले)

Posted by :- Mohit Grover
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लखनऊ पहुंच गए हैं, यहां पर वह अटल बिहारी वाजपेयी की मूर्ति का अनावरण करेंगे.
12:47 PM (6 वर्ष पहले)

Posted by :- Mohit Grover
Advertisement
12:15 PM (6 वर्ष पहले)

Posted by :- Mohit Grover
11:57 AM (6 वर्ष पहले)

Posted by :- Mohit Grover
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर अटल भूजल योजना की शुरुआत की. इसके साथ ही पीएम मोदी ने अटल टनल का भी उद्घाटन किया. दिल्ली के विज्ञान भवन में हुए इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज भारत के दो रत्नों अटल बिहारी वाजपेयी, मदन मोहन मालवीय का जन्मदिन है. मनाली के पास एक गांव में आज हवन हो रहा है. जब मैं हिमाचल में रहता था तो अटल जी मनाली आते थे, तब अटल जी ने इस टनल पर काम करना शुरू किया था. तब मैंने नहीं सोचा था कि अटलजी के सपने को उनके नाम से ही जोड़ा जाएगा.
प्रधानमंत्री बोले कि करगिल के युद्ध के बाद सुरक्षा की दृष्टि से इस टनल का उपयोग काफी महत्वपूर्ण है. लेह-लद्दाख और करगिल का भी भाग्य इस टनल से बदल जाएगा. पानी के मुद्दे पर अटल बिहारी वाजपेयी ने काफी काम किया था.

11:40 AM (6 वर्ष पहले)

मोदी पूरा कर रहे हैं अटल जी का सपना: राजनाथ सिंह

Posted by :- Mohit Grover
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने यहां बताया कि 1996 में विश्वास मत का प्रस्ताव जब संसद में आया, तब जो अटलजी ने कहा था कि आजादी को 50 साल होने आए हैं, हम जयंती मनाने जा रहे हैं. आज देश की स्थिति क्या है, कई देश हमसे आगे बढ़ गए हैं. जो देश हमारे बाद जन्मे थे, वो भी आगे बढ़ रहे हैं. राष्ट्रपति जी के अभिभाषण में उन गांव का उल्लेख है, जहां पीने का पानी नहीं है. रक्षा मंत्री बोले कि अटल जी ने जो चिंताएं व्यक्त की थी, उन्हें हमारी सरकार पूरा कर रही है.
11:37 AM (6 वर्ष पहले)

Posted by :- Mohit Grover
11:36 AM (6 वर्ष पहले)

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी लिया कार्यक्रम में हिस्सा...

Posted by :- Mohit Grover
इस कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि अर्थव्यवस्था का काफी हिस्सा भूजल पर निर्भर रहता है. भूजल का खूब दोहन हुआ है, लेकिन इसका पोषण नहीं हो पाया है. पीएम मोदी की अगुवाई में हमारी सरकार इसको बचाने के लिए काम कर रही है. रक्षा मंत्री ने बताया कि रोहतांग टनल को बनाना अटल बिहारी वाजपेयी का सपना था, उसका काम पूरा हो चुका है जल्द ही इसे शुरू कर दिया जाएगा. इस टनल का राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए महत्व है. अब इस टनल को अटल टनल के नाम से जाना जाएगा.
Advertisement
11:27 AM (6 वर्ष पहले)

अटल भूजल योजना की शुरुआत...

Posted by :- Mohit Grover
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को अटल भूजल योजना की शुरुआत की. पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर केंद्र सरकार के द्वारा इस योजना की शुरुआत की. इसके तहत 8000 से अधिक गांवों में पीने का पानी पहुंचाया जाएगा.
8:46 AM (6 वर्ष पहले)

Posted by :- Mohit Grover
8:44 AM (6 वर्ष पहले)

Posted by :- Mohit Grover
8:39 AM (6 वर्ष पहले)

राष्ट्रपति-पीएम ने दी श्रद्धांजलि

Posted by :- Mohit Grover
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी समेत कई दिग्गजों ने सदैव अटल स्मारक पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी. आज अटल बिहारी वाजपेयी की 95वीं जयंती है.
8:33 AM (6 वर्ष पहले)

Posted by :- Mohit Grover
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के सदैव अटल स्मारक पहुंच गए हैं, यहां पर वह पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि देंगे. पीएम मोदी के साथ अमित शाह, राजनाथ सिंह समेत अन्य बड़े नेता मौजूद हैं.
Advertisement
8:24 AM (6 वर्ष पहले)

Posted by :- Mohit Grover
अटल जयंती पर श्रद्धांजलि की शुरुआत.
8:23 AM (6 वर्ष पहले)

Posted by :- Mohit Grover
अमित शाह के अलावा राजनाथ सिंह, जेपी नड्डा, लालकृष्ण आडवाणी समेत बीजेपी के कई दिग्गज सदैव अटल स्मारक पर पहुंच चुके हैं.
8:21 AM (6 वर्ष पहले)

Posted by :- Mohit Grover
पीएम मोदी ने भी ट्वीट कर अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी.
8:20 AM (6 वर्ष पहले)

Posted by :- Mohit Grover
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दिल्ली के सदैव स्थल पहुंच गए हैं. यहां बीजेपी के कई दिग्गज नेता मौजूद हैं, अब से कुछ देर में पीएम मोदी भी यहां पहुंचेंगे.
7:59 AM (6 वर्ष पहले)

Posted by :- Mohit Grover
Advertisement
7:47 AM (6 वर्ष पहले)

Posted by :- Mohit Grover
7:44 AM (6 वर्ष पहले)

अटल स्थल पर बीजेपी नेता देंगे श्रद्धांजलि

Posted by :- Mohit Grover

बुधवार सुबह भाजपा के कई बड़े नेता अटल स्थल पर पहुंचकर अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि देंगे. पीएम मोदी, अमित शाह समेत अन्य नेता दिल्ली स्थित अटल स्थल पहुंचेंगे.
7:44 AM (6 वर्ष पहले)

अटल भूजल योजना की शुरुआत करेंगे पीएम

Posted by :- Mohit Grover
आज केंद्र सरकार अटल भूजल योजना की शुरुआत करने जा रही है. दिल्ली में इस योजना को लॉन्च किया जाएगा, मंगलवार को केंद्रीय कैबिनेट में इस योजना को मंजूरी मिली थी. 6000 करोड़ रुपये की इस स्कीम से 8350 गांव में पीने का पानी पहुंचाया जाएगा.
7:43 AM (6 वर्ष पहले)

लखनऊ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Posted by :- Mohit Grover
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज लखनऊ के लोकभवन में अटल बिहारी वाजपेयी की मूर्ति का अनावरण करेंगे. अटल बिहारी वाजपेयी 5 बार लखनऊ से सांसद रहे थे, योगी सरकार ने इस मूर्ति के लगाने का ऐलान किया था. इसके साथ ही पीएम मोदी आज अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी की नींव भी रखेंगे.
नागरिकता संशोधन एक्ट के खिलाफ लखनऊ में काफी विरोध प्रदर्शन हुआ था, ऐसे में आज सुरक्षा को बढ़ाया गया है.
7:43 AM (6 वर्ष पहले)

Posted by :- Mohit Grover
पूर्व प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता अटल बिहारी वाजपेयी की आज 95वीं जयंती है. इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लखनऊ में आज लोकभवन में अटल बिहारी वाजपेयी के स्टैच्यू का अनावरण करेंगे. इसके अलावा आज केंद्र सरकार और भाजपा देश के कई हिस्सों में कार्यक्रमों का आयोजन करेगी.

 

Advertisement
Advertisement