scorecardresearch
 

'उनके गीतों की गूंज कभी कम नहीं होगी', आशा भोसले के निधन पर PM मोदी ने साझा की पुरानी यादें

आशा भोसले का 92 साल की उम्र में निधन हो गया है. उनके निधन से संगीत जगत और राजनीतिक क्षेत्र में शोक का माहौल है. योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल समेत कई दिग्गज नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है. नेताओं ने उनके निधन को 'संगीत जगत के एक युग का अंत' बताया है.

Advertisement
X
आशा भोसले का 92 साल की उम्र में निधन. (Photo: ITGD)
आशा भोसले का 92 साल की उम्र में निधन. (Photo: ITGD)

दिग्गज गायिका आशा भोसले ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है. 92 साल की उम्र में उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में आखिरी सांस ली. उनके निधन से संगीत जगत के साथ-साथ राजनीतिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल से लेकर देवेंद्र फडणवीस तक ने आशा भोसले को श्रद्धांजलि दी है. दिग्गज नेताओं ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए संगीत की दुनिया में आशा भोसले के योगदान को याद किया है.

पीएम मोदी ने 'एक्स' पर आशा भोसले के साथ अपनी कई तस्वीरें शेयर की हैं. इसके साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा, भारत की सबसे प्रतिष्ठित और बहुमुखी आवाजों में से एक, आशा भोसले जी के निधन से मैं बहुत दुखी हूं. दशकों तक फैले उनके असाधारण संगीतमय सफर ने हमारी सांस्कृतिक विरासत को समृद्ध किया और दुनिया भर में अनगिनत दिलों को छुआ.

'उनके गीत लोगों की जिंदगी में हमेशा गूंजते रहेंगे'

पीएम मोदी कहते हैं कि वो आशा भोसले के साथ बिताए पलों को मैं हमेशा संजो कर रखेंगे. उन्होंने कहा,  'उनके परिवार, फैंस और संगीत प्रेमियों के लिए मेरी गहरी संवेदना. वो पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेंगी और उनके गीत लोगों की जिंदगी में हमेशा गूंजते रहेंगे.'

Advertisement

अमित शाह

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा लिखा, 'आज हर भारतीय और विशेषकर मेरे जैसे हर संगीत प्रेमी के लिए दुखद दिन है, जब हम सबकी प्रिय आशा भोसले जी हमारे बीच नहीं रहीं.'

ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने आशा भोसले के निधन पर शोक जताया है. उन्होंने लिखा, 'महान संगीत प्रतिभा आशा भोसले के निधन से मैं बहुत दुखी हूं. वो एक इंस्पिरेशनल और मोह लेने वाली गायिका थीं, जिन्होंने पीढ़ियों तक हमारे दिलों पर राज किया.'

योगी आदित्यनाथ

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, भारतीय संगीत जगत की स्वर-सम्राज्ञी, महान सुर-साधिका, पद्म विभूषण आशा भोसले जी का निधन बहुत दुखद और कला जगत की अपूरणीय क्षति है. उनकी अद्वितीय गायकी ने भारतीय संगीत को नई ऊंचाइयां दीं. उनकी मधुर आवाज हमेशा देश वासियों के मन में गूंजती रहेगी. प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को सद्गति और शोकाकुल परिजनों और फैंस को ये अपार दुख सहन करने की शक्ति दे.

पीयूष गोयल

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने एक्स पर आशा भोसले की एक तस्वीर शेयर की है. इसके साथ उन्होंने लिखा, 'मधुर आवाज और अद्वितीय गायकी की प्रतिमूर्ति दीदी आशा भोसले जी ने दशकों तक भारतीय संगीत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया. उनकी आवाज सिर्फ सुरों का संगम नहीं, बल्कि भावनाओं का ऐसा अनकहा रिश्ता है जिसे शब्दों में बांध पाना मुमकिन नहीं है.'

Advertisement

गोयल ने कहा, 'एक ऐसा जुड़ाव जो हर दिल में सदा जिंदा रहेगा. उनके गाए गीत आने वाली पीढ़ियों तक यूं ही गूंजते रहेंगे. ये पल उनके परिवार, कला जगत से जुड़े सभी लोगों और करोड़ों फैंस के लिए बहुत भावुक और अपूरणीय क्षति का है. मैं सभी के लिए अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं. मां सरस्वती दिवंगत आत्मा को शांति दे और परिजनों को इस दुख को सहने की शक्ति दें.'

नितिन गडकरी

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भी लिखा कि भारतीय संगीत जगत की मशहूर और दिग्गज हस्ती गायिका पद्म विभूषण आशा भोसले जी के निधन का समाचार बहुत दुखद है. उन्हें मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि. उनके साथ मेरे पारिवारिक रिश्ते रहे हैं.

देवेंद्र फडणवीस

महराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी आशा भोसले को भावभानी श्रद्धांजलि दी. उन्होंने आजतक से बात करते हुए कहा, 'पूरे भारत के लिए विश्व के संगीत प्रेमियों के लिए बहुत ही दुख की बेला है. सबसे वर्सेटाइल आर्टिस्ट में जिनको जाना गया ऐसी आशा ताई भोसले इनका दुखद निधन हुआ है, भारत के इतिहास में उन्होंने जो संगीत की सेवा की है, मंगेशकर परिवार ने संगीत की जो सेवा की है, लता दीदी के रूप में पहले सितारा पहला तारा लुप्त होते हमने देखा और आज संगीत का दूसरा तारा भी खामोश हो गया है, इसका हमें सब को दुख है.'

बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी ने भी आशा भोसले को श्रद्धांजलि दी है. उन्होंने कहा, 'संगीत की महारानी आशा भोसले जी के निधन की खबर सुनकर गहरा दुख हुआ. उनकी बहुमुखी आवाज ने भारतीय सिनेमा के युगों को परिभाषित किया और पीढ़ियों से अरबों दिलों को छुआ.'

Advertisement

जिष्णु देव वर्मा

महाराष्ट्र के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने आशा भोसले के निधन पर शोक व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि आशा भोसले भारत की सबसे कुशल और बहुमुखी प्लेबैक सिंगर्स में से एक थीं. उनकी सुरीली आवाज, कई शैलियों में गाने की उनकी काबिलियत और भारतीय संगीत में उनके योगदान ने भारत और दुनिया भर में म्यूजित लवर्स की पीढ़ियों पर अमिट छाप छोड़ी है.

इसके अलावा, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, राहुल गांधी और राजनाथ सिंह समेत कई दिग्गजों ने भी आशा भोसले के निधन पर शोक जताया है और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement