सरबजीत की हत्या के विरोध में देश का गुस्सा फूट पड़ा है. भारत सरकार की नीतियों और पाकिस्तान सरकार की दगाबाजी के विरोध में जगह-जगह प्रदर्शन हो रहे हैं. सरबजीत की हत्या के विरोध में लोगों ने अमृतसर से लेकर बैंगलोर और गुवाहाटी तक कैंडल मार्च निकाला.
सरबजीत सिंह के कत्ल से गुस्से में उबल रहा है देश. मोमबत्ती की रोशनी से अंधेरगर्दी का विरोध कर रहा है हिंदुस्तान.
सरबजीत की हत्या से गुस्साए बैंगलोर के लोगों ने कैंडल मार्च निकाला और लानत भेजी पड़ोसी मुल्क को, जिसने दोस्ती का हाथ बढ़ाने का दिखावा करके पीठ में छुरा घोंप दिया.
गुवाहाटी में भी लोग हाथों में मोमबत्ती लेकर निकले और सरबजीत की हत्या का तीखा विरोध किया.
सरबजीत की हत्या से पूरा देश गुस्से में है. इसी गुस्से का इजहार अमृतसर में भी लोगों ने किया.
पाकिस्तान के विरोध में जलाई जा रही इन मोमबत्तियों की इन लौ में गम और गुस्सा दोनों है. गम है सरबजीत की मौत का, जिनपर पाकिस्तान की जेल में बेइंतेहा जुल्म किए गए और बेरहमी से कत्ल कर दिया गया और गुस्सा है पाकिस्तान की उस सरकार के खिलाफ जिसकी सरपरस्ती में सरबजीत पर बेहिसाब अत्याचार किए गए.