scorecardresearch
 

अमेरिका चाहता है, उत्तर कोरिया मामले में और कदम उठाए भारत

उत्तर कोरिया ने बुधवार को अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल दागी थी जिस पर प्योंगयांग के शीर्ष नेता किम जोंग उन ने कहा था कि यह उनके देश को अमेरिका में कहीं भी मिसाइल दागने की क्षमता देती है.

Advertisement
X
PM नरेंद्र मोदी के साथ डोनाल्ड ट्रंप
PM नरेंद्र मोदी के साथ डोनाल्ड ट्रंप

ग्लोबल खतरा बताते हुए अमेरिका ने गुरुवार को कहा कि वह भारत से उम्मीद करता है कि वह अमेरिका और उसके अंतरराष्ट्रीय सहयोगियों की प्योंगयांग द्वारा उसके मिसाइल और परमाणु हथियार कार्यक्रम बंद करने के लिए उस पर दबाव बनाने में मदद के लिये और कदम उठाए.

उत्तर कोरिया ने बुधवार को अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल दागी थी जिस पर प्योंगयांग के शीर्ष नेता किम जोंग उन ने कहा था कि यह उनके देश को अमेरिका में कहीं भी मिसाइल दागने की क्षमता देती है.

विदेश विभाग के प्रवक्ता हीथर नाउर्ट ने कहा, हमारे और भारत सरकार से बहुत अच्छे संबंध हैं. इन देशों के साथ हमारे निरंतर संवाद का एक हिस्सा उत्तर कोरिया के मुद्दे पर मदद के लिए और कदम उठाने को लेकर होता है. मदद के लिए और प्रयास कीजिए.

Advertisement

सभी देशों से उत्तर कोरिया से संबंध समाप्त करने का आग्रह

अमेरिका ने सभी देशों से उत्तर कोरिया के साथ राजनयिक और व्यापारिक संबंध समाप्त करने का आग्रह किया है. उत्तर कोरिया द्वारा हाल ही में किए गए बैलिस्टिक मिसाइल परीक्षण के बाद यह कदम उठाया है.

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में अमेरिकी राजदूत निक्की हेली ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप ने चीनी समकक्ष से उत्तर कोरिया को दी जाने वाली तेल आपूर्ति बंद करने को कहा है.

युद्ध हुआ तो नष्ट हो जाएगा उत्तर कोरिया

हेली ने कहा कि अमेरिका युद्ध नहीं चाहता. यदि युद्ध हुआ तो उत्तर कोरिया पूरी तरह से नष्ट हो जाएगा. उत्तर कोरिया द्वारा लगभग दो महीने बाद मिसाइल परीक्षण के बाद यह चेतावनी दी गई है.

उत्तर कोरिया ने दावा किया था कि बुधवार को दागी गई मिसाइल लगभग 4,475 किलोमीटर की ऊंचाई तक गई लेकिन विशेषज्ञों ने उत्तर कोरिया के इन दावों पर संदेह जताया है. उत्तर कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जोंग उन ने इस परीक्षण को बेजोड़ और सफल बताया है.

हेली ने कहा, "जरूरत है कि चीन इस दिशा में अधिक कदम उठाए. राष्ट्रपति ट्रंप ने आज सुबह शी जिनपिंग से बात की और उन्हें बताया कि अब हम ऐसे मुकाम पर खड़े हो गए हैं, जहां चीन को उत्तर कोरिया के साथ व्यापारिक संबंध समाप्त करने चाहिए."

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement