scorecardresearch
 

अजित पवार फिर बने महाराष्‍ट्र के उपमुख्‍यमंत्री

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता अजित पवार को सिंचाई घोटाले में पाक साफ साबित होने के बाद गुरुवार को राज्य मंत्रिमंडल में दोबारा उपमुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली.

Advertisement
X
अजित पवार
अजित पवार

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता अजित पवार को सिंचाई घोटाले में पाक साफ साबित होने के बाद गुरुवार को राज्य मंत्रिमंडल में दोबारा उपमुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली.

पवार को सिंचाई घोटाले में नाम आने के बाद सितम्बर में पद से इस्तीफा देना पड़ा था. पवार को शुक्रवार सुबह राज्यपाल के. शंकरनारायनन पद की शपथ दिलाई.

पवार सिचाई घोटाले में पाक साफ साबित होने के बाद दोबारा इस पद को धारण करेंगे. पवार को पाक साफ साबित होने से शीतकालीन सत्र के हंगामेदार होने की आशंका बढ़ गई है. राकांपा प्रमुख शरद पवार के भतीजे अजित पवार ने सिंचाई घोटाले में नाम आने पर 25 सितम्बर को पद से इस्तीफा दे दिया था.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement