scorecardresearch
 

RSS ने अफजल को फांसी का किया स्वागत

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने कहा कि संसद भवन पर हमले के दोषी अफजल गुरु को फांसी स्वागत योग्य है, लेकिन यह काम विलंब से किया गया. संघ ने कहा कि सभी भारतीयों को मतभेद भुलाकर आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होकर आवाज बुलंद करनी चाहिए.

Advertisement
X
मोहन भागवत
मोहन भागवत

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने कहा कि स्वागत योग्य है, लेकिन यह काम विलंब से किया गया. संघ ने कहा कि सभी भारतीयों को मतभेद भुलाकर आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होकर आवाज बुलंद करनी चाहिए.

संघ के प्रचार प्रमुख मनमोहन वैद्य ने एक बयान में कहा कि हम फांसी की सजा का स्वागत करते हैं, हालांकि इसमें विलंब हुआ. केन्द्र सरकार को पहले ही यह फैसला ले लेना चाहिए था.

वैद्य ने कहा कि भविष्य में भी भारतीयों को दलगत राजनीति से ऊपर उठकर एकजुट होकर आतंकवाद के खिलाफ लडा़ई लडनी चाहिए. संघ नेता राम माधव ने भी गुरु को फांसी दिये जाने का स्वागत किया है.

माधव ने कहा कि संसद भवन पर हमला करके भारत की संप्रभु शक्ति को चुनौती दी गई थी. इस हमले के षडयंत्र में शामिल गुरू इसी लायक था कि उसे भारत की संप्रभु शक्ति पता चले.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement