scorecardresearch
 

महिला टेबल टेनिस टीम ने लाओस को हराया

भारत की महिला टेबल टेनिस टीम ने एशियाई खेलों की टीम स्पर्धा में अच्छी शुरूआत करते हुए ग्रुप बी के अपने शुरूआती मुकाबले में लाओस को 3-0 से हरा दिया.

Advertisement
X

भारत की महिला टेबल टेनिस टीम ने एशियाई खेलों की टीम स्पर्धा में अच्छी शुरूआत करते हुए ग्रुप बी के अपने शुरूआती मुकाबले में लाओस को 3-0 से हरा दिया.

ग्वांग्झू जिम्नेजियम में के शामिनी ने सिर्फ 12 मिनट में थिपाकोने साउथमावोंग को 11-5, 11-7, 11-4 से हराकर भारत को अच्छी शुरूआत दिलाई.

मधुरिका एस पटकर ने इसके बाद सेंगडावेइंग दोआंगपान्या को 11-7, 11-3, 9-11, 11-6 से हराकर भारत को 2-0 से आगे कर दिया.

मौमा दास ने इसके बाद सिर्फ 11 मिनट में सेंगडेवी फियाथेप को 11-5, 11-6, 11-2 से हराकर भारत को जीत दिला दी.

भारत अब चार टीमों के ग्रुप बी में सिंगापुर के बाद दूसरे स्थान पर है जिसने मालदीव को 3-0 से हराया.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement