scorecardresearch
 
तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से अंधेरे में डूबा भोपाल

मध्य प्रदेश में मानसून के सक्रिय न होने के बावजूद राजधानी भोपाल में तेज हवाओं के बीच जोरदार बारिश हुई. तेज हवाओं के चलते दर्जनों पेड़ उखड़ गए और बिजली व्यवस्था चौपट हो गई. आधे से ज्यादा भोपाल अंधेरे में डूबा है.

Advertisement
X

राजधानी भोपाल में सोमवार की शाम को आसमान काले घनघोर बादलों से ढक गया और तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश हुई. एक घंटे से ज्यादा बारिश और हवाओं ने राजधानीवासियों को मुसीबत में डाल दिया. सड़कों पर आए पानी ने जहां आवागमन को बाधित किया वहीं पेड़ की चपेट में आए बिजली के खम्भे और तार टूट कर गिर गए. लगभग आधा भोपाल अंधेरे में है और बिजली व्यवस्था को दुरस्त करने के लिए प्रयास जारी है.

तेज हवाओं ने पेड़ों को गिराया ही नहीं साथ ही उन कच्चे मकानों की छतों को उड़ा ले गई, जिनमें गरीब परिवार रहते हैं. झुग्गी-बस्तियों के मकान पूरी तरह तहस-नहस हो गए.

Advertisement
Advertisement