scorecardresearch
 

ऐबटाबाद से विदेशी चैनलों के प्रसारण पर प्रतिबंध

पाकिस्तानी मीडिया के नियामक निकाय ने ऐबटाबाद से विदेशी चैनलों के प्रसारण पर रोक लगा दी है, जहां अलकायदा नेता ओसामा बिन लादेन मारा गया था.

Advertisement
X

पाकिस्तानी मीडिया के नियामक निकाय ने ऐबटाबाद से विदेशी चैनलों के प्रसारण पर रोक लगा दी है, जहां अलकायदा नेता ओसामा बिन लादेन मारा गया था.

पाकिस्तान इलेक्ट्रानिक मीडिया नियामक प्राधिकार ने कहा कि उसने ऐबटाबाद से विदेशी सैटेलाइट टेलीविजन चैनलों के सीधे प्रसारण पर रोक लगा दी है. इस आदेश के बाद सीएनएन, बीबीसी, फाक्स न्यूज एनबीसी न्यूज, अल जजीरा, वायस आफ, अमेरिका, और स्काई न्यूज समेत कई चैनल प्रभावित हुए हैं ।

अधिकारियों ने शुरू में मीडिया को लादेन के परिसर में सीमित पहुंच की इजाजत दी थी लेकिन बाद में पुलिस और सेना ने उसे सील कर दिया. शनिवार को विदेशी पत्रकारों से ऐबटाबाद से जाने को कहा गया.

विश्लेषकों का कहना है कि ओसामा के वहां होने का पता लगाने में सुरक्षा एजेंसियों की विफलता उजागर होने के भय से यह कदम उठाया गया है.

Advertisement

प्राधिकार के बयान में कहा गया है कि विदेशी चैनलों को कारण बताओ नोटिस जारी कर उनसे तुरंत अवैध गतिविधियां बंद करने को कहा गया है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement