scorecardresearch
 
वजन में कमी को रोक सकती है दूध वाली चाय

यह एक ज्ञात तथ्य है कि चाय में एंटी आक्सीडेंट होते हैं जो आपको वजन कम करने में मदद करते हैं लेकिन एक भारतीय वैज्ञानिक के नेतृत्व में हुए हाल के एक अनुसंधान में पाया गया है कि अगर चाय में दूध मिला दिया जाए तो वसा से लड़ने का यह गुण समाप्त हो जाता है.

Advertisement
X

बहुत पहले ही इस बात का पता लग चुका था कि चाय में थीफ्लाविन और थियरूबिन जैसे एंटी आक्सीडेंट होते हैं जो आंत द्वारा अवशोषित होने वाली वसा और कोलेस्ट्रोल की मात्रा को कम कर देते हैं.

टी रिसर्च एसोसिएशन इन असम, भारत के अनुसंधानकर्मियों ने पाया है कि यह यौगिक मोटापे को कम करने में भी मददगार हैं भले ही चूहों को उच्च वसायुक्त भोजन क्यों न दिया जा रहा हो.

उन्होंने कहा कि लेकिन स्वास्थ्य को मिलने वाले तमाम लाभ गाय के दूध में पाये जाने वाले प्रोटीन के कारण बंद हो जाते हैं.

Advertisement
Advertisement