scorecardresearch
 

MP: पटवारी के घर छापा, करोड़ों की संपत्ति बरामद

मध्य प्रदेश के उज्जैन में सोमवार को लोकायुक्त पुलिस द्वारा एक पटवारी के यहां मारे गए छापे में तीन करोड़ रुपये से अधिक की सम्पत्ति का पता चला है. जानकारी के अनुसार लोकायुक्त पुलिस ने तराना तहसील में पदस्थ पटवारी बाबूलाल गोमें के आवास पर सोमवार सुबह छापा मारा.

Advertisement
X

मध्य प्रदेश के उज्जैन में सोमवार को लोकायुक्त पुलिस द्वारा एक पटवारी के यहां मारे गए छापे में तीन करोड़ रुपये से अधिक की सम्पत्ति का पता चला है. जानकारी के अनुसार लोकायुक्त पुलिस ने तराना तहसील में पदस्थ पटवारी बाबूलाल गोमें के आवास पर सोमवार सुबह छापा मारा. गोमें के पास दो मंजिला मकान, 30 बीघा से ज्यादा जमीन व लाखों रुपये के जेवरात के बारे में पता चला है.

लोकायुक्त पुलिस के उपाधीक्षक ओ. पी. सागौरिया के अनुसार गोमें ने कुछ जेवरात अपने रिश्तेदार के आवास पर भी छुपा रखे थे. प्रारम्भिक तौर पर तीन करोड़ से ज्यादा की सम्पत्ति का पता चला है. छापे की कार्रवाई जारी है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement