scorecardresearch
 
कल खत्म होगा तेलंगाना पर विचार-विमर्श: प्रणब

केंद्रीय वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी ने कहा कि तेलंगाना राज्य के मुद्दे पर कांग्रेस के अंदर विचार-विमर्श की प्रक्रिया सोमवार को खत्म होगी लेकिन मामले के किसी समाधान की समयसीमा तय करने से उन्होंने इंकार कर दिया.

Advertisement
X

चेहरा पहचानें, जीतें ईनाम. भाग लेने के लिए

संप्रग सरकार के मुख्य संकटमोचक मुखर्जी और उनके कैबिनेट सहयोगियों ए. के. एंटनी, पी. चिदंबरम और गुलाम नबी आजाद की आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री किरण कुमार रेड्डी और राज्य के केंद्रीय मंत्रियों के बीच बैठक हुई जिसमें इस मुद्दे पर उनके विचार जाने गये.

आंध्रप्रदेश के नेताओं के साथ कई दौर की बैठक के बाद मुखर्जी ने संवाददाताओं से कहा कि विचार-विमर्श सोमवार को खत्म हो जाएगा.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement